Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL11: आज होगी चेन्‍नई और मुंबई में जोरदार भिडंत, क्‍या इस टूर्नामेंट में चेन्‍नई से मिली पहली हार का बदला लेगी मुंबई

स्‍पोर्टस डेस्‍क। आईपीएल के 11वें संस्‍करण में आज का मुकाबला चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जायेगा। आईपीएल11 में आज खेले जाने वाला यह मैच पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसीएशन इंटरनेशनल स्‍टेडियम पर खेला जायेगा। यह मैच आईपीएल11 का 27वां मैच हैं। आईपीएल के 11वें संस्‍करण में आज का मुकाबला पाइंट टेबल की सबसे शीर्ष टीम और सबसे नीचले पायदान वाली टीम के बीच खेला जायेगा।

आईपीएल के 11वें संस्‍करण में चेन्‍नई की टीम ने अब तक कुल 6 मैच खेले हैं जिनमे से 5 मैच जीतकर 1 मैच में हार दर्ज करवाई हैं। पाइंट टेबल में चेन्‍नई ने पहला पायदान हासिल कर रखा हैं। वहीं बात अगर मुंबई इंडियंस की करें तो मुंबई ने अब तक 6 मैच खेले हैं, जिनमें से मात्र 1 मैच जीतकर बाकि के पांच मैचों में हार दर्ज करवाई हैं। आईपीएल11 में अब तक मुंबई ने पूरी टीमो के अंत में अपना स्‍थान बना रखा हैं। आज होने वाले मुकाबले में मुंबई की कप्‍तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी वही चेन्‍नई की कमान एमएस धोनी संभालेंगें।

संभावित टीमें-

चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, रवीन्द्र जडेजा, फाफ डु प्लेसिस, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, केएम असिफ, कनिष्क सेठ, लुंगी, ध्रुव शोरी, मुरली विजय, सैम बिलिंग्स, मार्क वुड, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, एन जगदीसन, डेविड विली।

मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, एविन लुईस, ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, कु्रनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, मयांक मार्कंडे, जसप्रती बुमराह, मुस्तफाझुर रहमान।