स्पोर्टस डेस्क। आज बेंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम पर चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु के बीच खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबलें में चेन्नर्इ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया हैं। आज के मैच में चेन्नई की कप्तानी एमएस धोनी के हाथों में होगी वही बैंगलूरू टीम का दरोमदार विराट कोहली पर होगा।
आज खेले जाने वाला मुकाबला आईपीएल11 का 24वां मैच होगा। आज के रोमांचक मुकाबलें में प्रशसंको को विराट कोहली और एमएस धोनी की कप्तानी से बेहद उम्मीदे हैं। आत अगर पाइंट टेबल के अनुसार करें तो चेन्नई ने अब तक कुल 5 मैचों में 4 मैच जीते हैं वही बैंगलुरू ने पांच मैचों में से मात्र 2 मैच जीते हैं।
टीमें:
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, रवीन्द्र जडेजा, फाफ डु प्लेसिस, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, केएम असिफ, कनिष्क सेठ, लुंगी, ध्रुव शोरी, मुरली विजय, सैम बिलिंग्स, मार्क वुड, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, एन जगदीसन, डेविड विली।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु: विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, ब्रेंडन मैकुलम, क्रिस वोक्स, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मोईन अली, क्विंटन डी कॉक, उमेश यादव, युजेंद्र चहल, मनन वोहरा, कुलवंत खेजोलिया, अनिकेत चौधरी, नवदीप सैनी, मुरुगन अश्विन, मनदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, पवन नेगी, मोहम्मद सिराज, पार्थिव पटेल, अनिरुद्ध जोशी, पवन देशपांडे, टिम साउथी, कोरी एंडरसन।