स्पोर्टस डेस्क। आईपीएल11 में आज पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसीएशन इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबलें में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं। आज के मुकाबले में चेन्नई पहले बल्लेबाजी करेगी। आज का यह मुकाबला आईपीएल11 का 27वां मैच होगा। इससे पहले मुंबई ने आईपीएल इतिहास के तीन सीजन अपने नाम किये हैं जबकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल का पीछला सीजन अपने नाम किया हैं।
पाइंट टेबल के हिसाब से चेन्नई ने आईपीएल11 में अब तक शीर्ष पायदान को अपने नाम कर रखा हैं वही मुंबई अब तक सबसे नीचले पायदान पर बनी हुई हैं। मुंबई ने अब तक खेले गये 6 मैचों में से मात्र 1 में जीत दर्ज की हैं वहीं चेन्नई ने कुल 6 मैचों में से कुल 5 मैंच अपने नाम किये हैं। आज के मुकाबले में मुंबई टीम की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में होगी वही चेन्नई टीम का दरोमदार एमएस धोनी के हाथों में होगी।
संभावित टीमें-
चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, रवीन्द्र जडेजा, फाफ डु प्लेसिस, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, अंबाती रायुडू, दीपक चाहर, केएम असिफ, कनिष्क सेठ, लुंगी, ध्रुव शोरी, मुरली विजय, सैम बिलिंग्स, मार्क वुड, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई, इमरान ताहिर, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, एन जगदीसन, डेविड विली।
मुंबई इंडियंस: सूर्यकुमार यादव, एविन लुईस, ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कीरोन पोलार्ड, कु्रनाल पांड्या, हार्दिक पांड्या, मिशेल मैक्लेनाघन, मयांक मार्कंडे, जसप्रती बुमराह, मुस्तफाझुर रहमान।