स्पोर्टस डेस्क। आईपीएल11 के महामुकाबले में आज का मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जायेगा। आईपीएल11 की इन दोनो दिग्गज टीमों के बीच ये मुकाबला पुणे में स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोशिएशन इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जायेगा। आईपीएल के इस रोमांचक मुकाबले में ये मैच दोनो ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इन दोनो ही टीमो ने अब तक के सभी मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं।
आईपीएल11 के आज खेले जाने वाले मैच में पाइंट टेबल के हिसाब से दोनो ही टीमो ने एक जैसा प्रदर्शन किया हैं। पाइंट टेबल के हिसाब से चेन्नई की टीम ने कुल तीन मैच खेले हैं जिनमें दो मैचों ने टीम ने जीत दर्ज की हैं, जबकि 1 मैच में चेन्नई ने हार का सामना किया हैं। बात अगर राजस्थान रॉयल्स की करें तो राजस्थान रॉयल्स ने पाइंट टेबल में अपना नाम अब तक पांचवे पायदान पर बना रखा हैं और कुल 4 मैच खेले हैं। आरआर द्वारा खेले गयें मैचों में टीम ने दो मैच जीते है तो 2 मैच अपने हाथ से गवांए भी हैं।
आज का मुकाबला आईपीएल11 का 17वां मैच हैं,। इस मैच में चेन्नई टीम की कमान एमएस धोनी के हाथों में होगी वही राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी अंजिक्या रहाणें संभालेंगें। यह मुकाबला पुणें में स्थित स्टेडियम में रात आठ बजे से खेला जायेगा।