Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL2018: राजस्‍थान ने जीता टॉस, क्षेत्ररक्षण का किया फैसला

स्‍पोर्टस डेस्‍क। आईपीएल11 के 17वें मैच में आज चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स और राजस्‍थान रॉयल्‍स के बीच होने वाली टक्‍कर में राजस्‍थान ने टॉस जीत कर चेन्‍नई को बल्‍लेबाजी का न्‍योता दिया हैं। आईपीएल का यह महामुकाबला पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोशिएशन इंटरनेशनल स्‍टेडियम में अब से कुछ ही देर में शुरू होने वाला हैं। इससे पहले एमएस धोनी को पीछले मैच में लगी चोट को देखते हुए कयास लगायें जा रहें थे कि शायद वे यह मैच ना खेले, मगर आज के मैच में धोनी की उपस्थिति ने टीम को और भी मजबूत कर दिया हैं।

आईपीएल11 के इस महामु‍काबले में ये मैच चेन्‍नई और राजस्‍थान की टीमों के लिए बेहद महत्‍वपूर्ण हैं क्‍योंकि अब तक के मैचों में दोनो ही टीमो ले बेहतरीन प्रदर्शन किया हैं। आज के मैच में आरआर टीम की कप्‍तानी अंजिक्‍या रहाणे के हाथो में होगी वही चेन्‍नई की कमान इनफॉर्म बल्‍लेबाज महेन्‍द्र सिंह धोनी के हाथो में होगी। संभावित टीमें-

चेन्नई सुपर किंग्स : महेन्द्र सिंह धोनी (कप्तान), रवीन्द्र जडेजा, सुरेश रैना, फाफ डु प्लेसिस, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, शेन वाटसन, मुरली विजय, सैम बिलिंग, अंबाती रायडू, दीपक चाहर, केएम आसिफ, कनिष्क सेठ, लुंगी एनजीडी, इमरान ताहिर, ध्रुव शोर्या, मार्क वुड, क्षितिज शर्मा, मोनू कुमार, चैतन्य बिश्नोई, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, एन जगदीसन, डेविड विली।

राजस्थान रॉयल्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), बेन स्टोक्स, डी शॉर्ट, स्टुअर्ट बिन्नी, संजू सैमसन, जोस बटलर, राहुल त्रिपाठी, कृष्णप्पा गोथम, जोफ्रा आर्चर, धवल कुलकर्णी, बेन लाफलिन, जयदेव उनादकट, अंकित शर्मा, अनुरीत सिंह, श्रेयस गोपाल, प्रशांत चोपड़ा, सुदर्शन मिधुन, महिपाल लोमरोर, जेटिन सक्सेना, आर्यमन बिड़ला, दुश्मांथा चामीरा, हेनरिक क्लासेन, ईश सोढ़ी।