स्पोर्ट्स डेस्क:चेन्नई ने आईपीएल के 11वें संस्करण के पहले मैच में ही भारतीय बल्लेबाज केदार जाधव हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुके है। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज डेविड विली खेल सकते हैं।
लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स टीम प्रबंधन ने केदार जाधव के विकल्प के रूप में डेविड विली को अपनी टीम से जोडऩे की पहल शुरू कर दी है। चेन्नई के कोच माइकल हसी ने कहा कि जाधव की हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया है।
ऑलराउंडर केदार जाधव मुंबई इंडियन्स के खिलाफ पहले मैच में चोटिल होने के कारण आईपीएल-11 से बाहर हो गए हैं। आज फाफ डु प्लेसिस चोटिल के कारण केकेआर के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।