Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी IPL छोड़ अपने देश लौटा

एक तरफ जहाँ आईपीएल मैचों का लोग खूब आनंद उठा रहे हैं वहीँ अगर हम चेन्नई सुपर किंग्स टीम की बात करें तो दिन प्रतिदिन चेन्नई टीम की मुश्किलें बढती ही जा रही हैं. आपको बता दें कि पहले तो कावेरी विवाद की वजह से सारे मैच चेन्नई से शिफ्ट हो गए और दूसरी तरफ सुरेश रैना चोटिल हो गए और वह 2 मैच के लिए टीम से बाहर हो गए.

Image result for chennai super kings 2018

इन सब के वावजूद भी चेन्नई टीम की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. खबरों के अनुसार आपको बता दें कि चेन्नई टीम के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिड़ी आईपीएल मैच को बीच में ही छोड़कर अपने देश लौट चुके हैं.

Image result for chennai super kings 2018

जानकारी के लिए आपको बता दें कि 13 अप्रैल को ही इस दिग्गज साऊथ अफ़्रीकी खिलाड़ी की पिता की आकास्मिक मौत हो गयी है जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल को बीच में छोड़ना पड़ा है. ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुश्किल और भी बढ़ गयी है. आपको बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स इन इस साऊथ अफ़्रीकी खिलाड़ी को 50 लाख में ख़रीदा था.

Related image

आपको बता दें कि इससे पहले दिग्गज खिलाड़ी सुरेश रैना कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान बहुत ही बुरी तरह से चोटिल हो गए थे. और उनकी गंभीर चोट की वजह से उन्हें 2 मैचों के लिए टीम से बाहर होना पड़ा है. खबरों के मुताबिक़ सुरेश रैना को पूरी तरह से फिट होने में 10 दिन का समय लग सकता है.

The post चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका, यह दिग्गज खिलाड़ी IPL छोड़ अपने देश लौटा appeared first on Viral News INC.