स्पोर्ट्स डेस्क:पांच साल बाद जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग के मैच होने जा रहे हैं कल मेजबान राजस्थान रॉयल्स 11वें संस्करण के अपने दूसरे मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेलेगी।
राजस्थान रॉयल्स को पहले मैच में करारी हारी झेलनी पड़ी थी तो दिल्ली को भी पहले मैच में पराजय का सामना करना पड़ा। इस बार राजस्थान और दिल्ली को नए कप्तान के साथ इस सीजन का आगाज किया है। राजस्थान दो साल के प्रतिबंध के बाद इस टी-20 लीग में वापसी कर रही है।
पहले मैच में राजस्थान की बल्लेबाजी कमजोर साबित हुई है और बेन स्टोक्स जैसे महंगे विदेशी खिलाड़ी स्पिनरों का सामना नहीं कर पाए लेकिन टिम को अपनी पूरानी गलतियों को भूलकर आने वाले मैचों पर ध्यान देना चाहिए।