स्पोर्ट्स डेस्क:7 अप्रैल को आईपीएल के 11वें का आगाज होगा। आईपीएल इतिहास में पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के कुछ मैच को दूरदर्शन पर प्रसारित किया जा सकता है। प्रसार भारती ने अपने ऑफीशियल ट्वीटर हैंडल से यह जानकारी देते हुए बताया कि आप पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग के मैच दूरदर्शन पर देख सकेंगे लेकिन दूरदर्शन पर इस मैचों का लाइव प्रसारण नहीं होगा।
आईपीएल का उद्घाटन समारोह मुंबई 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में होगा। IPL मैचों के प्रसारण के अधिकार स्टार इंडिया ने अगले पांच सालों के लिए खरीदे हैं, जिसके लिए उसने BCCI को 6000 करोड़ रुपये की रकम अदा की है।
दूरदर्शन पर IPL-11 के सभी मैचों का नहीं बल्कि चुनिंदा मैचों का प्रसारण किया जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी ने इंडियन प्रीमियर लीग के11वें सत्र को दिलचस्प बना दिया है और दुनिया की सबसे लोकप्रिय इस टी-20 क्रिकेट लीग का आगाज शनिवार को होगा।