Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

IPL ने धोनी और रोहित को बनाया अरबपति, विराट नहीं बने अरबपति

स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई के बारे में अगर आप से कोई पुछे तो आपका जवाब होगा भारतीय कप्तान विराट कोहली लेकिन आपका ये जवाब गलत हैं क्योंकि केवल महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा ही IPL लीग से कमाई करने के मामले में एक अरब रुपये के आंकड़े को पार कर पाए हैं।

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आईपीएल में कुल 107.84 करोड़ रुपये कमाकर पहले स्थान पर है तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा 101.60 करोड़ रुपये कमाकर दूसरे स्थान पर है।

रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान कोहली अभी तक 92.20 करोड़ रुपये कमाकर चौथे स्थान पर हैं। गौतम गंभीर 94.62 करोड़ रुपये के साथ तिसरे स्थान पर है। विदेशी खिलाड़ियों में दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स सर्वाधिक 69.51 करोड़ रुपये की कमाई करने वाले खिलाड़ी हैंऔरउनके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन (69.13 करोड़ रुपये) का नंबर आता है