Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

KKR ने इस दिग्गज खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

स्पोर्ट्स डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग कुछ ही दिन में शुरू होगी और चैम्पियंस बनने की जंग शुरू हो जाएगी। एक तरफ जहां चेन्नई सुपर किंग्स वापस एंट्री करने को तैयार है तो वहीं बाकी टीमें जीत की तैयारी में जुट गई हैं। लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल शुरू होने से पहले कुछ ऐसा किया जिसको किसी की उम्मीद नहीं थी। मिशेल स्टार्क के चोटिल होने के बाद अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनकी जगह ऐसे खिलाड़ी को खरीदा है जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिशेल स्टार्क की जगह इस बार इंग्लैंड के ऑराउंडर टॉम कुर्रन को लिया है। केकेआर की बड़ी चाल इसलिए है क्योंकि उनकी बॉल किसी ने भी नहीं खेली है और वो नए हैं।उन्होंने इंग्लैंड के लिए अब तक सिर्फ 6 टी-20 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 7 विकेट चटकाए। वनडे में उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा। 8 वनडे खेलते हुए उन्होंने 12 विकेट लिए. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका बेस्ट रहा. 35 रन देकर उन्होंने 5 विकेट लिए थे।

टॉम आईपीएल खेलने के लिए काफी एक्साइटिड हैं। उनके लिए ये लीग इसलिए इम्पॉर्टेंट है क्योंकि यही से उनका रास्ता इंग्लैंड के लिए खेलना का साफ होगा। अभी वो नए हैं और टीम में अंदर-बाहर होते रहते हैं। अगर उन्होंने आईपीएल में कमाल कर दिया तो वो 2019 में होने वाले वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के लिए खेलते दिख सकते हैं।