Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

PLAYING XI: बैंगलोर के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग XI हुई घोषित, लम्बे समय बाद हुई इस दिग्गज खिलाड़ी की टीम में वापसी

इण्डियन प्रीमियर लीग का 8वां मैच आज,यानि 13 अप्रैल को राॅयल चैंलजर्स बंगलौर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला जाना तय है। होने वाले इस रोमांचक मुकाबले में जहां एक तरफ आरसीबी को पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं दूसरी तरफ किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से मात देकर एक बार और जीत दर्ज करना चाहेगी।

आज हम आपको राॅयल चैंलजर्स बंगलौर के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करना चाहेगे,जो आज,यानि 13 अप्रैल को क्रिकेट के मैदान पर खेलते हुए नजर आएगी।

1.के एल राहुल 

25 वर्षीय ओपनर बल्लेबाज के एल राहुल ने पिछले मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए महज 16 गेदों पर 51 रन जड़ दिए थे. ऐसे में इस बार फिर उनके बल्ले से जमकर रन बरसने की उम्मीद है।इसका कारण उनके पास शुरूआती ओवर में तेजी से रन बनाने की काबिलियत है,जो विपक्षी टीम के लिए घातक साबित हो सकती है।

2.मंयक अग्रवाल

दाए हाथ के सलामी बल्लेबाज मंयक अग्रवाल बतौर ओपनर टीम के लिए अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में उनका घरेलू मैदान होना है।

 

3.युवराज सिंह

दिल्ली डेयरेडविल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में युवराज सिंह का कोई खास प्रदर्शन नहीं रहा था। उन्होेने इस मैच में 12 रन बनाए थे. बावजूद इसके उनके अब तक के टी20 क्रिकेट इतिहास को देखते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम उनपर एक बार फिर भरोसा जता सकती है।

4. करूण नायर

26 वर्षीय करूण नायर चौथे नंबर पर टीम के लिए अहम बल्लेबाज साबित हो सकते हैं। इसका जीता जागता सबूत उस वक्त मिला,जब उन्होंने पिछले मैच में 50 रन की पारी की।

5. डेविड मिलर

बाएं हाथ के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर आखिरी के ओवर में बड़े शाॅट्स खेलकर अपनी टीम के लिए बड़ी तेजी से रन बटोर सकते है। इसके अलावा बतौर फिनिशऱ भी कई दफा अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभायी है। ऐसे में उन्हें संभावित प्लेइंग इलेवन में खेलाना लगभग तय है।

6.एरोंन फिंच

1.50 करोड़ में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम की तरफ से खरीदे गए एरोंन फिंच बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो इस सीजन का उनका पहला मैच हो सकता है।

 

7. अक्षर पटेल

बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने पिछले मैच के दौरान एक विकेट हासिल किया था। इसके साथ ही उनके पास रन रोकने की भी काबिलयत है। ऐसे में उनका प्लइेंग इलेवन में आना लगभग तय है.

8. रविचन्द्रन अश्विन (कप्तान)

भारतीय टीम के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन बतौर कप्तानी भी टीम के लिए अहम योगदान दिए हैं। उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के खिलाफ 1 विकेट भी हासिल किया था. ऐसे में उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है।

9. एंड्रयू टाई

आॅस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबज एंड्रूय टाई टीम मे बतौर फ्रंट गेंदबाज की भूमिका में सबसे अहम गेंदबाज माने जाते हैं। इसके अलावा उनके पास जल्दी विकेट निकालने के साथ रन रोकने की काबिलियत है।

10. मोहित शर्मा

29 वर्षीय मोहित शर्मा ने पिछले मैच में 2 विकेट हासिल कर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान निभाया था। ऐसे में उनका प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना लगभग तय है।

11. मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान टीम के दाएं हाथ के स्पिनर रहमान ने पिछले मैच में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया था। ऐसे में इस बार फिर आरसीबी के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में टीम में संभावित प्लेइंग इलेवन में जगह देना लगभग तय है।

The post PLAYING XI: बैंगलोर के खिलाफ पंजाब की प्लेइंग XI हुई घोषित, लम्बे समय बाद हुई इस दिग्गज खिलाड़ी की टीम में वापसी appeared first on Viral News INC.