आईपीएल सीजन 11 शुरू हो चुका है और आज शाम को कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बीच मैच खेला जाएगा ऐसे में अब खबर मिल रही है कि अज का यह मैच रद्द किया जा सकता है. क्योंकि इसकी सबसे बड़ी वजह कोलकाता के इडेन गार्डेन में बारिश का होना माना जा रहा है.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कल शनिवार को भी मौसम खराब होने की वजह से दोनों टीमों की खिलाड़ियों ने नेट प्रैक्टिस भी ठीक तरह से नहीं कर पायी. मौसम विभाग का मानना है कि आज शाम को भी बारिश आने की ज्यादा ही संभावना है.

अगर हम दोनों टीम की बात करें तो एक तरह RCB के कप्तान विरत कोहली की टीम पहले से और भी ज्यादा मजबूत दिखाई दे रही हैं वहीँ कोलकाता टीम के कप्तान दिनेश कार्तिक पर एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी भी है क्योंकि वह पहली बार कोलकाता टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. ऐसे कार्तिक के लिए इस बार का आईपीएल किसी कठिन परीक्षा से भी कम नहीं है.

जानकारी के लिए आपको बता दें कि कोलकाता टीम को आईपीएल शुरू होने से पहले ही बड़ा झटका लग चूका है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मिशेल स्टार्क अपनी चोट की वजह से आईपीएल से बहार हो गए हैं. ऐसे में उनके स्थान पर मिशेल जॉनसन पर गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है.
The post आईपीएल प्रेमियों के लिए बुरी खबर, बारिश की भेंट चढ़ सकता है RCB और KKR के बीच होने वाला आज का मैच appeared first on Viral News INC.