आईपीएल सीजन 11 बहुत ही आक्रमक रूप में चल रहा है और लोग आईपीएल मैचों का पूरा अनानंद उठा रहे हैं. अगर हम आईपीएल की इतिहास में सबसे शानदार पारी खेलने वाले खिलाडी की बात करें तो यस श्रेय सबसे पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम को जता है.
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रेंडन मैकुलम ने अपने पहले मैच में ही कोलकाता नाईट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए 158 रनों की बहुत ही जबरदस्त पारी खेली थी. मैकुलम ने अपनी इस शानदार पारी से दुनिया को यह दिखा दिया कि आने वाले समय में आईपीएल का भविष्य कितना उज्जवल है.

फिलहाल ब्रेंडन मैकुलम इस बार आईपीएल सीजन 11 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहे हैं. और अपने पहले ही मैच में मात्र 27 गेंदों में 43 रनों की बहुत ही शानदार पारी खेली है. मैकुलम ने अपने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन के बाद अपनी टीम के बारे में कुछ ख़ास बातें शेयर किया है.
ब्रेंडन मैकुलम ने कहा कि-
“मैं क्रिकेट के मैदान में साड़ी बातें अपने बल्ले के साथ करना ज्यादा पसंद करता हूँ, और मुझे फिल्डर पर चिल्लाना या अपनी भावनाओं को प्रकट करने से ज्यादा मैं अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देता हूँ.”
ब्रेंडन मैकुलम ने विराट कोहली को लेकर भी कहा कि- “मेरे साथ विराट कोहली के संबंध काफी अच्छे रहे हैं.’ उन्होंने कहा कि- ‘ जब मैं यहाँ आय तो सबसे पहले विराट कोहली से बात की और कहा कि खेल के दौरान आपको हमसे जैसी मदद चाहिए मैं उसके लिए तैयार हूँ.”
ब्रेडन मैकुलम ने कोहली से कहा कि- “ हमारे पास खेल को लेकर जो भी विकल्प होंगे आप उन पर विचार करना और अगर आपको लगे कि वह आपके लिए ठीक है तो आप उसका उपयोग कर लेना”
मैकुलम ने यह भी कहा कि– मैं, डिविलियर्स और क्विंटन तीनों के पास शार्टर फ़ॉर्मेट के गेम प्लान्स होते हैं. और हम सभी विराट कोहली के साथ उन पर विचार करते हैं और उनकी हर संभव मदद करते हैं.”
The post RCB से जुड़ते ही ब्रेंडन मैकुलम ने सबसे पहले विराट कोहली से शेयर की ये सीक्रेट appeared first on Viral News INC.