Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिस गेल ने RCB को सुनाई खरी खरी, कहा ''मेरी वजह से जुटती थी भीड़''

IPL-2018 में क्रिस गेल किंग्स XI पंजाब के लिए खेल रहे हैं और 4 मैचों में उन्होंने 252 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 151 से ज़्यादा है. उन्होंने इस सीज़न का पहला शतक भी लगाया है. 2011 में IPL नीलामी में गेल को किसी ने नहीं ख़रीदा था. तभी रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर से गेल को फ़ैन आया. उन्हें डर्क नैन्स की जगह टीम में रखा गया जो घायल होने की वजह से पूरे सीज़न के लिए आउट हो गए थे. इसके बाद गेल बेंगलोर के लिए सात सीज़न में खेले और 3163 रन बनाए. 2017 में गेल 9 मैचों में सिर्फ़ 200 रन ही बना सके और इसीलिए RCB ने उन्हें रिटेन नहीं किया.