Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

TOSS REPORT: बैंगलोर ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला, दोनों टीमो ने नहीं दिया कई दिग्गज खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह

आज आईपीएल 2018 का 7 वां मैच बैंगलोर और पंजाब के बीच बैंगलोर के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. आज का मैच बैंगलोर के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि बैंगलोर अपना पहला मैच हार चुकी है और अपने घर पर आज उसे पंजाब के खिलाफ ये मैच जीतकर वापसी करने का सुनहरा मौका है. उम्म्मीद है दिग्गजों से सजी बैंगलोर आज इस मौके को पूरी तरह से भुनाने की कोशिस करेगी.

टीम न्यूज़:

रॉयल चैलेंजर बैंगलोर:

टॉस के पहले ही बैंगलोर के कोच डेनियल विटोरी ने ये साफ़ कर दिया था, कि आज भी बैंगलोर अपने 5 गेंदबाजो के साथ उतरेगी, ऐसे में बैंगलोर की टीम में हमे 2 स्पिनर और 5 तेज गेंदबाज देखने को मिलेंगे.

किंग्स XI पंजाब:

किंग्स XI पंजाब की टीम के लिए नेट पर क्रिस गेल को बल्लेबाजी करते देखा गया था, ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा था, कि क्रिस गेल आज बैंगलोर के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की टीम का हिस्सा होंगे, लेकिन किंग्स XI पंजाब ने अपने टीम में कोई भी बदलाव करना उचित नहीं समझा.

किंग्स XI पंजाब ने दिल्ली डेयर डेविल्स के खिलाफ पहले मैच में जिन खिलाड़ियों की मदद से जीत हासिल की थी, उन्ही खिलाड़ियों को दिल्ली ने अपने प्लेइंग XI में जगह देना सही समझा.

टॉस जीतकर बैंगलोर ने किया गेंदबाजी का फैसला

अब तक आईपीएल में खेले गये 6 मैचो में पहले टॉस जीतने वाली टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, तो उसी पथ पर चलते हुए रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

 

प्लेइंग XI:

बैंगलोर:

क्विंटन डी कॉक, ब्रेडन मैकुलम, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, क्रिस वोक्स, वाशिंगटन सुंदर, कुलवंत खेजरोलिया, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव.

पंजाब: 

के.एल राहुल, मयंक अग्रवाल, करूण नायर, युवराज सिंह, डेविड मिलर, मार्कस स्टोयनिस, अक्षर पटेल, रविचन्द्र अश्विन (कप्तान), एंड्रू टाई, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान.

The post TOSS REPORT: बैंगलोर ने टॉस जीता पहले गेंदबाजी करने का फैसला, दोनों टीमो ने नहीं दिया कई दिग्गज खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह appeared first on Viral News INC.