Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

छह खिलाड़ी 1 करोड़ के पार, गोयत को 1.51 करोड़

मुंबई
प्रो कबड्डी लीग की बोली के पहले दिन बुधवार को छह खिलाड़ियों ने एक करोड़ रुपये को पार कर इतिहास रच दिया। मोनू गोयत पर हरियाणा स्टीलर्स ने सबसे अधिक 1.51 करोड़ रुपये की बोली लगाई। ईरान के फजल अत्राचली प्रो कबड्डी लीग की बोली में एक करोड़ की रकम पाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।

ईरान के फजब को यू मुंबा ने अपनी टीम के साथ जोड़ा। वहीं दीपक हुडा पीकेएल के इतिहास में करोड़पति ग्रुप में शामिल होने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। जयपुर पिंक पैंथर्स ने उन्हें 1.15 करोड़ रुपये में खरीदा। राहुल चौधरी पर दूसरी सर्वाधिक बोली दिल्ली ने लगाई गई लेकिन तेलुगु टाइटन्स ने ‘ फाइनल बिड मैच ’ के जरिए उन्हें 1.29 करोड़ रुपये में खरीद लिया।

अत्राचली पर भारी भरकम रकम खर्च करने के बाद यू मुंबा के मालिक रोनी स्क्रूवाला ने कहा, 'टीम की रक्षापंक्ति पहले और दूसरे सत्र में काफी मजबूत थी इसलिए हमने अत्राचली के लिए बोली लगाई। वह हमारे साथ पहले खेल चुके हैं और हम उन्हें फिर से टीम में शामिल कर खुश हैं।'

26 वर्षीय अत्राचली ने कहा कि वह अपने दूसरे घर 'यू मुंबा' लौट कर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, 'यू मुंबा के लिए मेरे मन में काफी सम्मान है क्योंकि पीकेएल में मेरा सफर वहीं से शुरू हुआ है। मैंने प्रो कबड्डी में सबसे ज्यादा बोली का रेकॉर्ड बनाया है, जो वास्तव में एक अविश्वसनीय अनुभूति है।'