Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की नम्बर 1 शटलर पीवी सिन्धु भी है इन 2 खिलाड़ियों की फैन, नहीं छोड़ती इनके मैच

आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट है जो सभी को काफी ज्यादा प्रभावित करता है. इसके हर मैच में कुछ नया देखने को मिलता है. इसके आम लोग ही नहीं बल्कि और भी अलग-अलग खेलों के खिलाड़ी, बॉलीवुड स्टार्स तक दीवाने हैं. इतना ही नहीं आईपीएल के फैन विदेशों में भी देखने को मिलते हैं.

यहाँ तक कि रियो ओलंपिक की सिल्‍वर मेडलिस्‍ट भारतीय स्‍टार शटलर पीवी सिंधू भी इन दिनों आईपीएल का जमकर लुत्‍फ उठा रही हैं. सिंधू का कहना है कि, “उन्‍हें जब भी बैडमिंटन से फुर्सत मिलती है और वह हैदराबाद में होती हैं, तब आईपीएल मैच जरूर देखती हैं.”

हैदराबाद है सिंधू की पसंदीदा टीम 

वर्ल्‍ड की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू मौजूदा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की फैन हैं. सिंधू शनिवार को हैदराबाद में थीं, जहां सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया. इस दौरान सिंधू भी स्‍टेडियम में मौजूद थीं. वह ऑरेंज कलर की टी- शर्ट पहनी हुई थीं. वह सनराइजर्स हैदराबाद का फ्लैग लेकर अपनी टीम को चीयर कर रही थीं.

धोनी और कोहली की है बेहतरीन जोड़ी 

सिंधू का कहना है कि, “डबल्‍स में महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली बेहतरीन जोड़ी साबित हो सकते हैं.”

इसके बाद उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि, “उन्‍हें क्रिकेट भी बहुत पसंद है.”

उन्‍होंने कहा कि, “मौजूदा आईपीएल में सभी टीमें अच्‍छा खेल रही हैं.”

उन्‍होंने हैदराबाद की जमकर तारीफ की. उन्‍होंने कहा कि, “धोनी और विराट अच्‍छे खिलाड़ी हैं और उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है. साथ ही डबल्‍स में धोनी और विराट दोनों बेहतरीन पाटर्नर साबि‍त हो सकते हैं.”

धोनी-कोहली हैं शानदार खिलाड़ी 

यह पहली बार नहीं है जब सिंधू को हैदराबाद टीम को सपोर्ट करते हुए देखा गया हो. इससे पहले भी वह आईपीएल के कई एडिशन में टीम को चीयर करने स्‍टेडियम पहुंच चुकी हैं. और साथ ही वह पहली व्यक्ति नहीं हैं, जिन्होंने कोहली और धोनी की तारीफ की है. यह दोनों खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के कारण लाखों लोगों के दिल पर राज कर रहे हैं.

The post भारत की नम्बर 1 शटलर पीवी सिन्धु भी है इन 2 खिलाड़ियों की फैन, नहीं छोड़ती इनके मैच appeared first on SportzWiki Hindi.