किंग्स इलेवन पंजाब ने आईपीएल के 11वें सीजन में शुरुआत अच्छी की थी. लेकिन आधा टूर्नामेंट आते – आते टीम ने अपनी लय खो दी थी. जिससे वह प्ले ऑफ़ में जगह बनाने में कामयाब नही हो पायी थी. हालांकि इस दौरान टीम के बल्लेबाज केएल राहुल लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे.
केएल राहुल ने 54.91 की औसत से 14 मैचों में 659 रन बनाए. इस दौरान नाबाद 95 रन उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी रही. वहीं उन्होंने पहले ही मैच में 14 गेंदों पर अर्द्धशतक लगाकर आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी लगायी थी. अब आईपीएल के बाद राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब की ऑफिसियल साईट को एक इंटरव्यू दिया है. जिसमें उन्होंने पंजाब के फैन्स से ट्रॉफी लाने का वादा किया है.
ये कहा केएल राहुल ने

इंटरव्यू के दौरान राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब फ्रेंचाइजी की तारीफ भी की. उन्होंने बताया कि बल्लेबाजी के लिए उन्हें कोई निर्देश नही दिए जाते थे. ना ही उन पर कोई दवाब था. अश्विन की कप्तानी के बारे में पूछने पर राहुल ने कहा
”यह ठीक है कि टूर्नामेंट में मिले परिणाम हमारे लिए उतार-चढ़ाव भरे रहे. लेकिन हम सभी ने मिलकर एक अच्छा समय गुजारा. टूर्नमेंट का पहला हाफ हमारे लिए शानदार रहा. लेकिन दूसरे हाफ से कैप्टन और टीम को निराशा मिली. मगर सीखने के लिए यह अच्छा मौका था मुझे यकीन है कि बतौर कप्तान यह उनके के लिए भी खास रहा है.”

अश्विन की तारीफ करते हुए राहुल ने कहा
”एक युवा टीम की कप्तानी करना कभी भी आसान नहीं होता. लेकिन उन्होंने यह काम शानदार ढंग से किया. उन्होंने खिलाड़ियों को कई फीडबैक दिए कि वे उन्हें लेकर क्या सोचते हैं और अपने खेल में वे कहां सुधार ला सकते हैं. मुझे यकीन है कि ये खिलाड़ी अगली बार और मजबूती से वापसी करेंगे. और मुझे पूरा यकीन है कि अश्विन की कप्तानी से टीम और दूसरे खिलाड़ियों खासतौर से बोलर्स को फायदा हुआ है”

इसके साथ ही राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब के फैन्स से वादा करते हुए कहा ”मैं बताना चाहता हूं कि यह टीम अलग है. पिछले 10 सालों और इस सीजन में जो हुआ वह भूल जाईए. हम और मजबूती के साथ वापस आएंगे. मैं वादा कर सकता हूं कि ट्रॉफी अब किंग्स इलेवन पंजाब से दूर नही है. टीम शानदार लग रही है और मुझे पूरा विश्वास है. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि क्राउड को वह मिले जो वह चाहता है.”
The post 1 साल पहले ही लोकेश राहुल ने कर दी आईपीएल 2019 के विजेता की भविष्यवाणी, चेन्नई नहीं बल्कि ये टीम बनेगी अगले साल विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.