क्रिकेट की दुनिया में हर देश में कई दिग्गज खिलाड़ी देखने को मिलते हैं. भारत ही नहीं बल्कि और भी देशों में ऐसे कई शानदार खिलाड़ी हैं, जिनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता. वह अपने शानदार प्रदर्शन के कारण दिग्गज खिलाड़ी बन चुके हैं. उन्ही में से एक है पाकिस्तान के युनिस खान.
युनिस खान के प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान के लोग ही नहीं बल्कि विदेशों में भी उनके फैन्स फैले हुए हैं. वह बहुत से लोगों के पसंदीदा खिलाड़ी हैं. यह बात साबित हुई एक ख़त से. जो उन्हें न्यूजीलैंड में रहने वाले 10 साल के बच्चे ने दो साल पहले भेजा था. जिसका जवाब अब युनिस ने दिया हैं. साथ ही युनिस ने यह भी कहा कि यह पत्र 2 साल पहले भेजा गया, लेकिन उन्हें यह अब मिला है.
युनिस से प्रभावित हैं फेलिक्स

फेलिक्स ने अपने इस ख़त में युनिस के खेल से प्रभावित हो कर लिखा था,
“डियर मिस्टर मेरा नाम फेलिक्स है और मैं दस साल का हूँ, न्यूजीलैंड में रहता हूँ. मैं आपको ख़त इसलिए लिख रहा हूँ क्योंकि आप मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हो. आपकी तकनीक बहुत अच्छी है. इसे देखना अच्छा लगता है. आपका कवर ड्राइव भी एकदम परफेक्ट है. इसके साथ ही कट की टाइमिंग भी बहुत अच्छी है. श्रीलंका के खिलाफ आपने जो 313 रन बनाए थे वो शानदार थे. इसे देखकर ही मै जान पाया कि मैं दिल से क्रिकेटर बनना चाहता हूँ. इसके अलावा इस साल आपने इंग्लैंड के खिलाफ जो 218 रन बनाए वो भी शानदार थे. आप एक शानदार स्लिप फील्डर हैं साथ ही बहुत ही शानदार बल्लेबाज भी हैं. क्या आप मुझे कट शॉट्स और कवर ड्राइव के कुछ टिप्स दे सकते हैं? आपके आने वाले मैच के लिए शुभकामनाएं और हैप्पी न्यू इयर.”
Dear Felix, thank you for this sweet letter. I know this is almost two years old, but it only came across me now. I will surely make a small video to give you some tips as you requested
pic.twitter.com/Mhaz5nTsfn
— Younis Khan (@iam_Younis) April 25, 2018
युनिस ने ट्वीट किया विडियो

इस ख़त के जवाब में युनिस ने कहा,
“डियर फेलिक्स इस प्यारे से ख़त के लिए धन्यवाद. मैं जानता हूँ कि दो साल हो चुके हैं, लेकिन यह ख़त मुझे अभी ही मिला है. मैं तुम्हारे लिए एक विडियो बनाऊंगा और जैसा तुमने कहा है मैं तुम्हे सिखाऊंगा.”
इसके बाद युनिस ने 7 मई को एक विडियो पोस्ट किया उस पर लिखा,
“जैसे मैंने वादा किया था तुमसे, मैंने कवर ड्राइव और कट शॉट्स का वीडियो बनाया है. मुझे उम्मीद है कि तुम इससे जरूर कुछ सीखोगे. साथ ही प्रैक्टिस कर के अपने खेल को अच्छा बनाओगे. ऑल द बेस्ट फेलिक्स. आशा करता हूँ कि तुम्हे एक दिन अपने देश के लिए खेलता देखूंगा.”
As promised, here is the coaching tip manual on the cover drive and cut shot for the 12 year old Felix from New Zealand who wrote a letter to me. I hope you enjoy this, practice it & improve your game. All the best Felix. Hope to see you playing for your country one day
pic.twitter.com/lnzP2yz9gT
— Younis Khan (@iam_Younis) May 7, 2018
The post न्यूजीलैंड से 10 साल के बच्चे ने 2 साल पहले भेजा था युनिस खान को पत्र, अब पत्र मिलते ही युनिस ने किया कुछ ऐसा जीता करोड़ो का दिल appeared first on SportzWiki Hindi.