Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

100 क्रिकेट में हिस्सा ले सकते हैं शीर्ष भारतीय : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 26मई; इंग्लैंड में 2020 में प्रस्तावित 100-बाल क्रिकेट में भारत के कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। इन नामी खिलाड़ियों में कप्तान विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी के नाम भी शामिल हैं। ऐसी खबरें हैं कि इन्हें इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से मान्यता भी मिल सकती है।

अंग्रेजी वेबसाइट डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग के बाजार को बचाने के लिए विदेशी लीगों मे अपने खिलाड़ियों को भेजने वाली बीसीसीआई इस 100-बाल टूर्नामेंट में खेलने के लिए अपने खिलाड़ियों को अनुमति दे सकती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, “विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा और बाकी के अन्य शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के इसके पहले सीजन में हिस्सा लेने से टूर्नामेंट को काफी फायदा होगा।”

इससे पहले बीसीसीआई ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को इसी साल ग्रीष्मकाल में होने वाली किया सुपर लीग टी-20 टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत दे दी है।

The post 100 क्रिकेट में हिस्सा ले सकते हैं शीर्ष भारतीय : रिपोर्ट appeared first on SportzWiki Hindi.