आज आईपीएल का एक 41वां मैच खेला गया जिसमें मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 102 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने अपने रिकॉर्ड को कायम रखते हुए केकेआर को हरा दिया है।
मुंबई इंडियंस ने केकेआर को हराया

मुंबई की टीम अगर एक मैच भी हारती है तो टूर्नामेंट में उनका बने रहना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में मुंबई की टीम ने पिछले 3 मैचों से लगातार सारे मैचों में जीत हासिल की है। आज उन्होंने केकेआर को हराकर इस बार के सीजन में पहली बार नंबर 4 पर आने में कामयाबी पाई।
नॉकआउट में मिली 102 रन की बड़ी जीत

वहीं दूसरी तरफ केकेआर की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की लेकिन मुंबई ने 210 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। उसके बाद बल्लेबाजी में भी केकेआर की टीम पूरी तरह से ढ़ेर हो गई। इस करारी हार के बाद केकेआर के कप्तान दिनेश कार्तिक ने कहा कि,
“200 रन का पीछा करना हमेशा मुश्किल होता है। हमने बल्लेबाजी अच्छी नहीं की। अगर हम फिल्डिंग में सभी कैच सही से पकड़ते तो किसी को नहीं पता कुछ भी हो सकता था। अगर आप बल्लेबाजी में पॉवर प्ले में विकेट गंवा देते हैं तो आपके ऊपर काफी दबाव आ जाता है.”

दिनेश कार्तिक ने आगे कहा कि,
“पॉवरप्ले के बाज से ही हम गेम में नहीं थे। हम बस नोरमल गेम खेल रहे थे। हम इससे सीख लेकर आगे बढेंगे। हमें अपनी स्किल्स को और ज्यादा बढ़ाना होगा जो सबसे ज्यादा जरूरी है। इस तरह की हार आपको नीचे ढ़केलती है। मुझे पूरी ईमानदारी से खड़े होना पड़ेगा। हमें खुद में विश्वास रखना होगा कि हम प्लेऑफ में जा सकते हैं.”
ईशान किशन की शानदार पारी

मुंबई की ओर से पहले ईवन लुईस और सुर्यकुमार यादव ने शानदार शुरुआत की और फिर उसके बाद रोहित शर्मा ने पारी को संभाला। नंबर पर मैदान पर ईशान किशन और उन्होंने 20 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रन बना डाले और टीम को जीत में अहम भूमिका निभाई। इस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।
The post मुंबई से 102 रन की बड़ी हार के बाद कप्तान दिनेश कार्तिक ने इन्हें ठहराया हार जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.