हाल ही में आईपीएल का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. जिसमे ऐसा रिकॉर्ड बना जिसको सुनकर और देखकर हर कोई दंग है.
जी हां, विराट कोहली की अगुआई वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर ने पंजाब के साथ खेले गए 48वें मुकाबले में 10 विकेटों से जबरदस्त मात दी है. विराट की टीम अभी तक काफी खराब फॉर्म से जूझ रही थी. जो अब शानदार बढ़त हासिल कर चुकी है.
कोहली की अगुआई में उनके खिलाड़ियों ने विराट गेंदबाजी की और पंजाब को धराशाई कर दिया. इस जीत के साथ ही बैंगलौर ने एक नया इतिहास रचा दिया है और ऐसा वह पिछले कई सालों से करते आ रहे हैं.

जी हां, इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला गया मुकाबला अभी तक हुए सभी आईपीएल मैचों में सबसे शानदार था. होलकर में हुआ यह मुकाबला काफी दिलचस्प था. जिसमे विराट कोहली की अगुआई वाली टीम ने शानदार जीत हासिल की और एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. गौरतलब है, कि आरसीबी ने पंजाब को 10 विकेट से हराया है और इस सीजन की सबसे बड़ी जीत दर्ज की है. बता दें, की ऐसा आईपीएल में पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ऐसा कारनामा कर चुकी है.

साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नाम ख़ास रिकॉर्ड दर्ज हुआ. जिसमे 10 विकेट से जीत दर्ज की. इससे पहले भी बैंगलोर ने 10 विकेट से मैच अपने नाम किया है. रिकॉर्ड कुछ इस प्रकार हैं. जिसमे बंगलौर को 10 विकेटों से जीत हासिल हुई है.
2009: (केप टाउन) राजस्थान-58 रन
2010: (मुंबई) डेकन चार्जेस-82
2010: (बंगलौर) राजस्थान-92 रन
2010: (बंगलौर) राजस्थान-99 रन
2015: (दिल्ली) दिल्ली-93 रन
2015: (बंगलौर) पंजाब-88 रन
2018: (इंदौर) पंजाब-88 रन
तो कोहली की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर का विरोधी टीम पर 10 विकेटों से विराट जीत दर्ज करने का यह अंदाज काफी पुराना है और यह बेहद शानदार है, तो अब देखना होगा की क्या विराट कोहली अपनी टीम को आईपीएल प्ले ऑफ़ में जगह दिलाने में सफल हो पाते हैं या नहीं.
हालांकि, अभी तो उन्होंने पंजाब के खिलाफ काफी बड़ी जीत दर्ज की है, तो ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा, कि बैंगलौर को इस काम में बादशाहत हासिल है.
The post विराट कोहली की आरसीबी टीम को है 10 विकेट से जीतने की आदत, यकीन नहीं तो देख ले आँकड़े appeared first on SportzWiki Hindi.