क्रिकेट आज के समय में बहुत लोकप्रिय खेल बन चुका है. इस समय इसका क्रेज़ इतना अधिक बढ़ चुका है कि हर रोज़ नए टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं. क्रिकेट काफी पुराना खेल है. इसमें सचिन तेंदुलकर, अनिल कुंबले,कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से पहले भी कई दिग्गज खिलाड़ी सामने आ चुके हैं.
सचिन से पहले ही इन्होने लगा डाले थे 100 शतक

इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि साल 1877 में पहला टेस्ट मैच खेला गया था. इन सालों में न जाने कितने रिकॉर्ड बने और टूटे. मगर कुछ कारनामे ऐसे हैं जो हमेशा याद किए जाते हैं. साल 1895 में आज ही के दिन क्रिकेट पिच पर वो करिश्मा देखने को मिला जिसकी उम्मीद शायद उस वक्त किसी ने नहीं की होगी.
सचिन से पहले जी ग्रेस ने जड़ा शतक

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी डब्ल्यू.जी ग्रेस ने लंदन के लार्ड्स मैदान पर फर्स्ट क्लॉस करियर का 100वां शतक जड़ा था. ग्रेस ने ग्लेकेस्टरशॉयर की तरफ से खेलते हुए इस पारी में 169 रन बनाए थे. क्रिकेट इतिहास के किसी भी फॉर्मेट में 100 शतक लगाने वाले ग्रेस पहले बल्लेबाज भी बने. हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे पहले 100 सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम है, जिन्होंने 2012 में यह करिश्मा किया था.
गेंदबाजी में भी दिखाया कमाल

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के डाटा पर नजर डालें, तो इंग्लिश खिलाड़ी डब्ल्यू.जी ग्रेस का फर्स्ट क्लॉस करियर किसी सपने से कम नहीं है. उन्होंने करीब 43 साल तक प्रथम श्रेणी मैच खेला. सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं गेंदबाजी में भी वह कमाल दिखाते थे.
ग्रेस ने कुल 870 फर्स्टक्लॉस मैच खेलकर 54,211 रन और 2809 विकेट लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से कुल 124 शतक भी निकले. ग्रेस ने साल 1908 में अपना आखिरी फर्स्ट क्लॉस क्रिकेट खेला था.
शानदार रहा ग्रेस का करियर

ग्रेस का फर्स्ट क्लॉस करियर जितना शानदार था, उतना टेस्ट क्रिकेट में देखने को नहीं मिला. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इंग्लैंड की तरफ से सिर्फ 22 टेस्ट खेले, जिसमें उन्होंने 32.29 की औसत से 1098 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 5 अर्धशतक निकले. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि ग्रेस के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सिर्फ एक छक्का दर्ज है.
ग्रेस ने काफी देर से अपना अंतरराष्ट्रीय करियर शुरु किया, 31 साल की उम्र में जहां उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया वहीं 51 साल में उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला.
The post सचिन से 117 साल पहले ही इस खिलाड़ी ने लगा डाले थे सौ शतक, सचिन बने दुसरे appeared first on SportzWiki Hindi.