रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ में पहुँचने से चूक गयी और अब बाहर हो गयी है और साथ ही कप्तान रोहित ने भी एक अनोखा और अपने नाम खराब रिकॉर्ड बनाया है, जिन्हें वो बनाना तो नहीं चाहते थे। मुंबई इंडियंस का इस सीजन में बहुत खराब प्रदर्शन रहा और इस कारण प्लेऑफ़ में नहीं पहुँच पायी।

इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने खराब बल्लेबाजी की और यह भी मुंबई की हार का एक कारण रहा है। कप्तान रोहित शर्मा ने पूरे सीजन में महज 286 रन बनाये जिसमें इनका बल्लेबाजी औसत 23.83 का रहा है जो कि पिछले आईपीएल सीजनों के मुकाबले खराब रहा है और यह आईपीएल में पहली बार हुआ है कि पूरे सीजन में 300 रनों का आँकड़ा नहीं छु पाए।
This is the first time Rohit Sharma has failed to cross the 300-run mark in an #IPL season. He has scored only 286 runs at an average of 23.83 in this season.#IPL2018 #RohitSharma #Hitman
— Akhil Gupta
(@Guptastats92) May 21, 2018
गौरतलब हो कि इस पूरे सीजन में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने में संघर्ष करते हुए नजर आये है और अंत तक इनका यह संघर्ष देखने को मिला है और फ्लॉप साबित हुए जिसके चलते सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किये गये।
अब तक 11 आईपीएल संस्करण में रोहित शर्मा का रहा है ऐसा प्रदर्शन
इन्होंने अपने आईपीएल कैरियर की शुरुआत साल 2008 में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से की थी और उस दौरान शानदार बल्लेबाजी करते हुए 404 रन बनाये थे जिसमें इनके 4 अर्धशतक भी शामिल थे। इसके बाद इन्होंने लगातार अच्छा क्रिकेट खेला है और अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को तीन बार विजेता बनाया है जो कि सबसे ज्यादा बार विजेता बनने वाली टीम है।

अपने 11 आईपीएल सीजन में ऐसे बल्लेबाज है जो सिर्फ एक बार ही 500 या इससे ज्यादा रन बना पाए है। साथ ही इस आईपीएल से पहले पिछले आईपीएल में भी इनका प्रदर्शन ज्यादा कुछ ख़ास नहीं रहा था और महज 333 रन बनाये थे।
एक नजर सभी सीजन के ऊपर
| वर्ष | रन | बेस्ट |
| 2008 | 404 | 76* |
| 2009 | 362 | 52 |
| 2010 | 404 | 73 |
| 2011 | 372 | 76* |
| 2012 | 404 | 109* |
| 2013 | 538 | 79* |
| 2014 | 404 | 59* |
| 2015 | 482 | 98* |
| 2016 | 489 | 85* |
| 2017 | 333 | 87 |
| 2018 | 286 | 94 |
The post आईपीएल के 11 सालो में पहली बार रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये अनचाहा रिकॉर्ड appeared first on SportzWiki Hindi.
(@Guptastats92)