खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11वें में दिल्ली डेयर डेविल्स की टीम ने कोई खास प्रदर्शन नहीं किया और टीम पहले ही दौर से बाहर हो गई। दिल्ली के इस शर्मनाक प्रदर्शन के बावजूद टीम में एक ऐसा युवा क्रिकेटर था जिसने अपना ध्यान सभी की ओर खींचा। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि दिल्ली डेयर डेविल्स की ओर से खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत हैं।
फिल्म परमाणु को देखकर आखिर सीट से क्यों चिपक गए करन जोहर, जानिएं वजह
ऋषभ ने इस सीजन में जो प्रदर्शन किया उसकी बदौलत वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। रिषभ पंत ने इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 11 में 684 रन बनाए है जो लीग के किसी एक सीजन में विकेटकीपर बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर है। इसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के रॉबिन उथप्पा ने यह कारनाम किया है। रॉबिन उथप्पा ने साल 2014 के संस्करण में 660 रन बनाए थे लेकिन ऋषभ ने आईपीएल 2018 में अपनी उम्दा बल्लेबाजी के दम पर उथप्पा को पीछे छोड़ दिया है।
इस गाने को सुनकर माधुरी दीक्षित और रेणुका को याद आए पुराने दिन, किया कुछ ऐसा...
यही नहीं ऋषभ पंत ने इस सीजन 660 रन बनाए हैं जिसमें उन्होंने 100 बार चौकों और छक्कों की बदौलत गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया है। जिसके कारण वह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज भी बन गए है जिन्होंने एक सीजन में इतनी बार गेंद को बाउंड्री पार पहुंचाया है। दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाका ने मौजूदा संस्करण में 37 छक्के लगाए हैं जो आईपीएल के किसी भी संस्करण में दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
आज 18 साल की हो गई इस बॉलीवुड स्टार की बेटी!
उनसे पहले केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने एक संस्करण में सवज्र्ञधिक 38 छक्के बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा आईपीएल-2018 में रिषभ आठ बार सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्कोरर भी रहे। उनके बाद एबी डीविलियर्स और लोकेश राहुल को संयुक्त सात सात बार यह मौका मिला।