स्पोर्टस डेस्क। आईपीएल के 11 वें संस्करण में अब हैदराबाद ने कोलकाता को पराजित कर फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर लिया हैं। इस मैच में हैदराबाद ने कोलकाता को 14 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। हैदराबाद और कोलकाता के बीच खेले गयें इस रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान के राशिद खान के बेहरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम ने फाइनल में प्रवेश कर लिया हैं।
आईपीएल के 11वें सीजन में खेले गये दूसरे क्वालीफायर मैच में राशिद खान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नाबाद 34 रन बनाने के सथ-साथ 19 रन पर तीन विकेट भी हासिल किये हैं। अब इस टूर्नामेंट में अगला मुकाबला फाइनल होगा जो रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स से होने वाला हैं। ये मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जायेगा।
आईपीएल 11 के दूसरे क्वालीफायर मैच में पहले बैटिंग करते हुए हैदराबाद ने सात विकेट खोकर कुल 174 रन बनायें वहीं कोलकाता इसके जवाब में नौ विकेट खोकर 160 रन पर ही ढेर हो गई। इस मैच के मैन ऑ द मैच राशिद खान रहें। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन पर खेला गया था।
Herald