Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 11 में इस भारतीय खिलाड़ी ने बनाया सबसे ज्यादा चौके और छक्के लगाने का रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क:आईपीएल 11 में चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुएफाइनल मुकाबले में चेन्नई की जीत के साथ ही इस सीजन का समापन हो गया है। लेकिन इस बार के सीजन में चौके और छक्के लगाकर इस खिलाड़ी ने सबका का दिल जीत लिया हैै। इसलिए आज हम आपको इस खिलाड़ी के आईपीएल 2018 के कुछ रिकॉर्ड बताने जा रहे हैं।


आईपीएल 2018 में सभी टीमों के चौकों-छक्कों की सहायता से 11,840 रन बन गए है। दिल्ली के खिलाड़ी ऋषभ पंत ने इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के और चौके लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। पंत ने 37 छक्के और 68 चौके लगाकर इस सीजन में सबसे आगे रहे हैं। इस वजह से इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण में दिल्ली के युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को इस सीजन का एमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और स्टाइलिश प्लेयर ऑफ द सीजन का पुरस्कार भी दिया गया है।

पंत ने इस सीजन के 14 मैचों में 684 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहे हैं। लेकिन पंत ने 14 मैचों में 37 छक्के और 68 चौके लगाकर इस सीजन में सबसे आगे रहे हैं।



Herald