मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण के फिनाले में सलमान खान और जैकलिन फर्नाडीज अपनी अगली फिल्म ‘रेस 3’ के प्रचार के लिए ‘हीरिये’ गाने पर प्रस्तुति देंगे। आईपीएल के इस संस्करण का फाइनल मैच 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। हाल ही में रिलीज हुए ‘रेस 3’ के गीत ‘हीरिये’ में सलमान खान और जैकलिन फर्नाडीज नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही सलमान आईपीएल की अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी के नाम का खुलासा भी करेंगे। इस फिनाले में डेजी शाह और लूलिया वंतूर भी प्रस्तुति देंगी।

सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा। रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित ‘रेस 3’ ईद के मौके पर रिलीज होगी।
The post आईपीएल 11: फिनाले पार्टी में नाचेंगे सलमान खान और जैकलिन appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.