खेल डेस्क। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को खेले गए आईपीएल के 47वें मुकाबले में वैसे तो रॉयल्य ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। वहीं राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिक्य रहाणे को एक तगड़ा झटका भी लगा है। मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेले गए इस मैच में राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना चुकाना पड़ा है और वो भी इतना जिसके बारे में उन्होंने भी नहीं सोचा होगा।
मुंबई और राजस्थान के बीच वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को आईपीएल मैच खेला गया था। मैच में राजस्थान के कप्तान रहाणे पर निर्धारित समय से धीमी गति से ओवर डालने के आरोप में जुर्माना लगाया गया है। राजस्थान टीम के कप्तान रहाणे पर इसके लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को आईपीएल सीजन 11 में राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो के मुकाबले में रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से ये मैच जीत कर अपने प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीदों को बरकरार रखा था। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एविन लुईस (60) के अद्र्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान के सामने 169 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया था। जिसे राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर की 53 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की शानदार पारी की बदौलत इस मैच मैच को 12 गेंदे शेष रहते सात विकेट से जीता था।
वहीं इस मैच में कप्तान अजिंक्य रहाणे (37) और संजू सैमसन (26) रनों की पारी खेली थी। इस मैच को जीतने के बाद राजस्थान रॉयल्स ने अपने प्ले ऑफ में खेलने की उम्मीद को बरकार रखा हुआ है। पॉइंट टेबल पर राजस्थान रॉयल्स अब तक खेले गए 12 मैचों में 6 मैचों में जीत दर्ज कर 12 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर आ गई है। अब राजस्थान को दो और मैच खेलने है अगर टीम दोनों मैचों में जीत दर्ज कर लेती है तो फिर उसका प्ले ऑफ में खेलने के चांस बढ़ जाएंगे।
प. बंगाल चुनाव में कई जगह लिया हिंसा का रूप अब तक 6 लोगों की मौत, 40 से अधिक लोग घायल