Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

12वीं क्लास में धोनी को हुआ था पहला प्यार, बताया लड़की का नाम

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट टीम के महान खिलाड़ियों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातें भी हैं जो शायद हमें नहीं पता। इसके बात के संकेत उन्होंने खुद दिए हैं। उनपर 2016 में एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी फिल्म बनीं। फिल्म में बताया गया कि उनकी पहली ग्रर्लफ्रेंड का नाम प्रियंका था लेकिन धोनी ने इसे अब गलत साबित कर दिया। 

अब बताया काैन था पहला प्यार
गल्फ ऑयल इंडिया चेन्नई फ्रैंचाइजी का मुख्य स्पॉन्सर है। टीम की जर्सी पर भी इसका लोगो दिखाई पड़ता है। धोनी समेत टीम के कुछ सदस्य हाल ही में एक प्रमोशनल ईवेंट में पहुंचे और जमकर मस्ती की। इस दाैरान धोनी से उनके पहले क्रश के बारे में पूछा गया। धोनी पहले चुप रहे लेकिन बाद में उन्होंने इसका राज खोल दिया। धोनी ने अपने पहले क्रश के बारे में बताते हुए कहा कि जब वह 12वीं में पढ़ते थे तो स्वाति नाम की एक लड़की पर उनका क्रश था। यह 1999 की बात है। 

फिल्म में बताया गया प्रियंका लड़की का नाम
धोनी पर जो फिल्म बनाई गई है उसमें बताया गया कि धोनी का पहला प्यार प्रियंका थी। दोनों की मुलाकात प्लेन में हुई थी। धोनी आैर प्रियंका के बीच काफी समय तक अफेयर चला आैर दोनों ने शादी करने की भी प्लानिंग कर ली थी। लेकिन जब धोनी विदेशी दाैरे पर गए थे तो उन्हें खबर मिली की प्रियंका की सड़क हादसे में माैत हो गई। यह खबर सुनने के बाद धोनी काफी टूट गए थे। 

उन्हें इस सदमे से बाहर निकलने में तकरीबन एक साल का वक्त लगा था। इसके बाद धोनी प्रियंका की यादों से बाहर निकले और खुद को क्रिकेट में व्यस्त कर लिया। प्रियंका के बाद धोनी की जिंदगी में साक्षी आईं। धोनी ने 4 जुलाई 2010 को साक्षी रावत से शादी की। दोनों की एक बेटी जीवा है।