श्री लंका क्रिकेट टीम वेस्ट इंडीज का दौरा करेगी. इस दौरान वेस्ट इंडीज के साथ तीन टेस्ट क्रिकेट मैच की सीरीज खेली जाएगी. 6 जून से 27 जून तक चलने वाली इस सीरीज के लिए जारी की गयी 13 सदस्यी खिलाड़ियों की लिस्ट में वेस्ट इंडीज के एक दिग्गज खिलाड़ी की तीन साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है. इसके अलावा जहमर हैमिल्टन भी वापसी करने में कामयाब हुए हैं.
डेवन स्मिथ की हुई वापसी

श्री लंका के साथ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए घोषित की गयी वेस्ट इंडीज टीम में डेवन स्मिथ का नाम चौकाने वाले हैं. दरसल पिछले तीन सालों से वह टीम से बाहर चल रहे थे. इससे पहले सेलेक्टर्स की उन पर नज़र नही जा रही थी. लेकिन अब एक लम्बे समय के बाद वह फिर से राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं.
2015 में खेला था आखिरी टेस्ट मैच
डेवन स्मिथ ने 2015 में आखिरी टेस्ट मैच खेला था. इसके बाद से उन्हें टीम में मौका नही मिला. अब अचानक से उनकी टीम में वापसी हुई है.
चयनकर्ता टीम के चेयरमैन कॉर्टनी ब्राउन ने टीम चयन के बाद कहा ”हमने अपनी कोर टेस्ट टीम को बरकरार रखा है, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ मुश्किल सीरीज में भी उन्होंने प्रतिद्वंदिता दिखाई थी. डेवन स्मिथ का पिछला सीजन अच्छा रहा है और जिन खिलाड़ियों ने इस स्तर का प्रदर्शन किया हो उन्हें पहचान मिलनी ही चाहिए. हम अपने शीर्ष क्रम की बल्लेबाजी को सुधारना चाहते हैं.”

6 जून से शुरु हो रही इस टेस्ट सीरीज की कमान एक बार फिर जैसन होल्डर के हांथों में होगी. पहला टेस्ट मैच त्रिनिदाद में खेला जाएगा. जबकि इससे पहले तीन दिन का एक वार्म अप मैच भी होगा.
वेस्ट इंडीज टीम
जेसन होल्डर (कप्तान), देवेंद्र बिशू, डेवन स्मिथ, क्रेग ब्रैथवाइट, रोस्टन चेस, मिगुएल कमिन्स, कायरन पॉवेल, शेन डोरिच (विकेटकीपर), शैनन गेब्रियल, जांमर हैमिल्टन (विकेटकीपर), कीमर रोच, शिमोन हेटमेयर, शाई होप.
The post श्री लंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए वेस्ट इंडीज की 13 सदस्यीय टीम घोषित, इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.