पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर है। जहां वो आयरलैंड के साथ एक टेस्ट मैच की सीरीज खेल रहा है। 11 जनवरी को पाकिस्तान और आयरलैंड के बीच टेस्ट मैच शुरू होना था। लेकिन यह मैच शुरू नहीं हो पाया लेकिन इसके बाद भी विश्व रिकॉर्ड बन गया।
क्रिकेट का इतिहास लगभग 141 साल पुराना है और ऐसा रिकॉर्ड अभी तक रिकॉर्ड बुक में दर्ज नहीं हुआ है। अब आप सोच रहे होंगे आखिर ये रिकॉर्ड क्या है? हालांकि आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है बस इस आर्टिकल को पूरा पढ़ने के बाद आपको सबकुछ समझ में आ जाएगा।
11 मई इतिहास में हुई दर्ज

11 मई को पूरे आयरलैंड के क्रिकेट फैंस को मैच का बेसब्री से इंतजार था। उधर पाकिस्तान में भी लोग टीवी से चिपके थे। क्योंकि यह आयरलैंड का पहला टेस्ट मैच था और इस ऐतिहासिक पल की गवाह पाकिस्तान क्रिकेट टीम बनी। तारीख 11 और टेस्ट मैच खेलने वाली 11 टीम भी। यह अपने आप में एक संयोग था। बता दें कि टेस्ट मैच खेलने वाली आयरलैंड 11 वीं टीम बन गई है। आयरलैंड ने साल 2006 में अपना पहला वनडे मुकाबला खेला था।
डबलिन मलाहिदे ग्राउंड बना गवाह

11 मई को पाकिस्तान और आयरलैंड की टीम ऐतिहासिक मैच के लिए तैयार थी। हालांकि मैच का पहले दिन जमकर बारिश हुई और पहला दिन का खेल बिना गेंद फेंके ही रद्द कर दिया गया। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है,जब किसी टीम के पहले मुकाबला के पहले दिन का खेल बिना गेंद फेंके ही रद्द कर दिया गया है। ऎसा अभी किसी दूसरी टीम के साथ नहीं हुआ।
शुक्रवार को मैच शुरू होने से पहले ही जमकर बारिश हो रही थी। इसके बाद अंपायर ने मैच को रद्द कर दिया। इस तरह से आयरलैंड दुनिया की पहली टीम बन गई है जिसके पहले टेस्ट मैच का पहले दिन का खेल बारिश के भेंट चढ़ा।
पाकिस्तान को लगा एक और झटका

पाकिस्तान को इसी बीच एक और झटका लगा है। सितंबर में अमेरिका में पाकिस्तान-बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 ट्राई सीरीज प्रस्तावित थी। कैरेबिन लीग के चलते वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने टीम फिट ना होने का हवाला देते हुए सीरीज रद्द कर दी है।
The post 141 साल के क्रिकेट इतिहास में पहली बार बना ये रिकॉर्ड, बिना गेंद फेंके रिकॉर्ड बुक में इस टीम ने दर्ज कराया अपना नाम appeared first on SportzWiki Hindi.