Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

153 KM/h की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले इस भारतीय खिलाड़ी को आईपीएल में नहीं मिला था कोई खरीददार अब छल्का दर्द

झारखण्ड के जमशेदपुर से तालुक रखने वाले वरुण एरोन ने भारतीय टीम में शामिल होने और टेस्ट मैच खेलने की इच्छा जताई है. बता दें कि, एरोन को आईपीएल सीजन 11 में खरीदार नहीं मिला और इस बात का उन्हें काफी दुःख पहुंचा है.

वहीं आपको बता दें कि, पहली बार एरोन 2010-11 में विजय हजारे ट्राफी के दौरान चर्चा में आये थे जब उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से सभी को हैरान कर डाला था, तो वहीं इस सीजन वह काफी निराश हुए हैं. 

आइये आपको बताते हैं हाल ही में एरोन ने एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में अपनी दिल की बात साझा की है और आईपीएल में खरीदार न मिलने पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी है.

Varun aaron depressed for not selected in IPL, said hope played in future

युवा गेंदबाज वरुण एरोन पहली बार साल 2010-11 में विजय हजारे ट्राफी के दौरान चर्चा में आये थे. एरोन की 153KM/H की गति से गेंदबाजी ने मैदान में बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए थे और वह 28वर्ष के इस खलाड़ी का सामना करने से घबरा रहे थे. इसके साथ ही वरुण ने आईपीएल सीजन-9 और 10 में बंगलौर के साथ खेलते हुए भी खुद को साबित किया. लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि, इस सीजन उनको कोई भी खरीदार नहीं मिला और इस बात से वह काफी निराश हैं. जी हां वरुण एरोन ने इंडिया टीवी से खास बातचीत में आईपीएल में शामिल न किये जाने पर हैरानी जताई है.

Varun aaron depressed for not selected in IPL, said hope played in future

वरुण कहते हैं कि, वह भारतीय टीम के साथ खेलने से बेहद खुश होते हैं और उन्हें टीम की तरफ से धाकड़ गेंदबाजी करने से प्रोतसाहन मिलता है.

साथ ही एरोन ने काउंटी क्रिकेट के प्रदर्शन को लेकर बात करते हुए कहा कि, उनकी कड़ी मेहनत और जूनून की वजह से ही वह इंग्लैंड में भी कामयाब हुए. एरोन ने कहा कि, भारत में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से ही उनको काउंटी क्रिकेट में मौका मिला है. 

Varun aaron depressed for not selected in IPL, said hope played in future

साथ ही वरुण एरोन ने बताया कि, वह एसएस राव और शुब्रोतो बनर्जी के अंडर में ट्रेनिंग से काफी प्रभावित हुए हैं और उनकी सफलता का कारण यही है. एरोन ने अपनी धमाकेदार गेंदबाजी के पीछे का कारण अपनी फिटनेस को बताया. वह कहते हैं कि, रोजाना वह दो से तीन घंटे मेहनत करते हैं और जमकर पसीना बहाते हैं जिससे उनकी गति में धार आती रहे.

गौरतलब है कि, वरुण एरोन भारतीय टीम के भविष्य हैं जिनकी मौजूदगी में टीम को और अधिक सफलता मिलेगी.

Varun aaron depressed for not selected in IPL, said hope played in future

इसके अलावा वरुण आईपीएल में शामिल न किये जाने से भी काफी निराश हैं और कहते हैं कि पिछले सीजन में उन्होंने धमाल मचाया था. बंगलौर के लिए ख़ास भूमिका निभाने वाले एरोन को इस सीजन किसी भी फ्रेंचाइज ने शामिल नहीं किया. साथ ही भविष्य में टीम के साथ रहने की इच्छा जताई है.

The post 153 KM/h की स्पीड से गेंदबाजी करने वाले इस भारतीय खिलाड़ी को आईपीएल में नहीं मिला था कोई खरीददार अब छल्का दर्द appeared first on SportzWiki Hindi.