भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी फिलाहल आईपीएल खेलने में व्यस्त है, लेकिन भारतीय टीम के खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने के बाद इंग्लैंड के काफी अहम दौरें पर जाना है. इंग्लैंड की धरती पर भारतीय टीम को 3 टी-20 मैच, तीन वनडे मैच और पांच टेस्ट मैच खेलने है.
इस प्रकार है इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का कार्यक्रम

भारतीय टीम और इंग्लैंड के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज के बाद 12 जुलाई से तीन वनडे मैच की सीरीज शुरू होनी है. सीरीज का पहला वनडे मैच 12 जुलाई को नॉटिंघम में खेला जायेगा. वही सीरीज का दूसरा वनडे मैच लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम पर 14 जुलाई को खेला जायेगा. वनडे सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 17 जुलाई को हेडिंग्ले में खेला जायेगा.
इंग्लैंड को हरा नंबर-1 पर आना चाहेगी भारतीय टीम

आपकों बता दे, कि आईसीसी की वनडे रैंकिंग में इंग्लैंड की टीम जहां नंबर-1 पायदान पर है. वही भारतीय टीम नंबर-2 पायदान पर है. अगर भारतीय टीम इंग्लैंड को उसी की धरती पर वनडे सीरीज हरा देगी, तो भारतीय टीम के पास नंबर-1 वनडे टीम बनने का एक सुनहरा अवसर होगा.
इंग्लैंड दौरें के लिए भारतीय वनडे टीम का हुआ चयन

इंग्लैंड दौरें के लिए भारतीय टीम का चयन आज मंगलवार 8 मई को हो गया है. भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने जो टीम चुनी है वह काफी संतुलित नजर आ रही है और इस टीम पर इंग्लैंड दौरें में वनडे सीरीज जीतने का माद्दा नजर आ रहा है.
इस प्रकार है भारत की वनडे 16 सदस्यी वनडे टीम
#TeamIndia for three-match ODI series against England announced
Virat (Capt), Shikhar, Rohit, KL Rahul, Shreyas, Rayudu, MS Dhoni(wk), Dinesh Karthik, Chahal, Kuldeep, Sundar, Bhuvneshwar, Bumrah, Hardik, Kaul, Umesh #ENGvIND
— BCCI (@BCCI) May 8, 2018
The post बड़ी खबर : इंग्लैंड के साथ वनडे सीरीज के लिए 16 सदस्यी भारतीय टीम घोषित,2 सालो बाद इस दिग्गज खिलाड़ी की हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.