Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ओपन: बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम-16 में पहुंचे समीर और प्रणीत

सिडनी। भारत के बैडमिंटन खिलाड़ी बी.साई प्रणीत और समीर वर्मा ने अच्छी शुरुआत के साथ आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम-16 दौर में प्रवेश कर लिया है। वर्ल्ड नम्बर-18 प्रणीत ने बुधवार को खेले गए पुरुष एकल वर्ग के पहले दौर में इजरायल के खिलाड़ी मिशा जिल्बेरमान को मात दी, वहीं समीर ने न्यूजीलैंड के अभिनव मनोटा को हराया।

pranit

प्रणीत ने 45 मिनट तक चले मैच में वर्ल्ड नम्बर-54 मीशा को सीधे गेमों में 21-17, 21-14 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है, जहां उनका सामना भारत के राहुल यादव चिट्टाबोइना और इंडोनेशिया के पांजी अहमद मौलाना के बीच के मुकाबले के विजेता खिलाड़ी से होगा।

भारतीय जोड़ियों ने भी महिला और पुरुष युगल वर्ग में अच्छी शुरुआत की।

पुरुष युगल वर्ग में मनु अत्री-बी. सुमित रेड्डी तथा एम.आर. अर्जुन-रामचंद्रन श्लोक की जोड़ी ने जीत हासिल करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इसके अलावा, महिला युगल वर्ग में जाकमापुड्डी मेघना और एस. पूर्विशा राम की जोड़ी ने भी अच्छी शुरुआत के साथ प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है।

पुरुष युगल वर्ग के पहले दौर में मनु और सुमित की तीसरी सीड जोड़ी ने आस्ट्रेलिया की लुकास डेफोल्की और मिशेल फारीमान की जोड़ी को 20 मिनट के भीतर ही सीधे गेमों में 21-11, 21-10 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया।

अर्जुन और रामचंद्रन की जोड़ी ने पहले दौर में आस्ट्रेलिया की ही जोड़ी रेमंड टैम और एरिक वोंग की जोड़ी को 24 मिनट में सीधे गेमों में 21-7, 21-15 से हराकर जीत हासिल की।

The post ऑस्ट्रेलिया ओपन: बैडमिंटन टूर्नामेंट के अंतिम-16 में पहुंचे समीर और प्रणीत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.