Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जानिए कौन हैं 17 साल के ये खिलाड़ी, जिन्होंने उड़ा दी RCB के गेंदबाजों की धज्जियां

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: हर तरफ आईपीएल खेल की धूम मची है. जिसे देखो आईपीएल देखने में बिजी नज़र आ रहा हो. इस टफ खेल में हर टीम अपना बेस्ट देने की कोशिश कर रही है. हालांकि आईपीएल में इन दिनों युवा खिलाड़ी खूब सुर्खियां बटौर रहे हैं. हाल ही में अंडर- 19 वर्ल्ड कप जीतकर आई सर राहुल द्रविड़ की युवा ब्रिगेड के खिलाड़ी भी आईपीएल में किसी से पीछे नहीं हैं. अबी तक पृथ्वी शॉ, शिवम मावी, अंकित राजपूत को अपनी-अपनी टीम से मौका मिला, तो उन्होंने अपने परफॉर्मेंस से छाप छोड़ी. शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने जब पंजाब के युवा खिलाड़ी अभिषेक शर्मा को मौका मिला, तो उन्होंने भी इसे हाथों-हाथ भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

इस मैच में दिल्ली की टीम पहले बैटिंग कर रही थी. इस दौरान 16वें ओवर में जब कप्तान श्रेयस अय्यर का चौथे विकेट के रूप में दिल्ली ने विकेट गंवाया, तो इस युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी को आजमाने का मौका मिला.

यह भी पढ़ें:

आईपीएल -11 में अपना दम दिखायेंगे बिहार के ये लाल, ईशान, नदीम और अनुकूल राय

अक्सर क्रिकेटर अपने पहले मैच में नर्वस दिखाई देते हैं. लेकिन सर ‘राहुल द्रविड़ स्कूल’ से क्रिकेट के गुर सीख कर निकला यह खिलाड़ी मानों अपने पहले मैच में ही आत्मविश्वास से इस कदर भरा नजरा आया कि उस पर पहले मैच जैसा कोई दबाव ही नहीं था.

17 वर्षीय युवा अभिषेक शर्मा ने अपनी पहली आईपीएल बॉल पर ही उन्होंने चौका जड़ा दिया और फिर क्या था. दिल्ली की पारी को इस युवा बल्लेबाज ने कुछ शानदार रनों का योगदान दिया और दिल्ली को 180 के पार पहुंचा दिया. अपनी पारी के दौरान अभिषेक ने 19 बॉल का सामना किया, जिनमें 3 चौके और 4 छक्के जमाकर नाबाद 46 रन बनाए.

देखें वीडियो:

The post जानिए कौन हैं 17 साल के ये खिलाड़ी, जिन्होंने उड़ा दी RCB के गेंदबाजों की धज्जियां appeared first on Live Cities.