Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का आपसी सहमति के बाद पत्नी से हुआ 1.75 लाख में समझौता

क्रिकेट के दिग्गज हो या बॉलीवुड के सितारे सभी की जिंदगी में कोई न कोई मुसीबत जरूर आती है. लाइमलाइट के अलावा भी उनकी एक निजी जिंदगी होती है. जिसमें वह भी उतना ही संघर्ष करते हैं. जितना कि आम लोग करते हैं. हम ऐसे ही क्रिकेटर की आज बात कर रहे हैं. जो 16 साल से अपने घरेलू विवाद से जूझ रहे थे.

1.75 करोड़ देने के लिए मनिंदर हुए राजी 

यह खिलाड़ी हैं मनिंदर सिंह. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनिंदर सिंह और अलग रह रही उनकी पत्नी ने आज दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया, कि उन्होंने 16 साल पुराने अपने वैवाहिक विवाद को सहमति से सुलझाने का फैसला किया है. अदालत को बताया गया कि पूर्व क्रिकेटर उन्हें 1.75 करोड़ रूपए की रकम देने को राजी हो गए हैं.

पत्नी से लेना चाहते थे तलाक

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूर्ति दीपा शर्मा की पीठ के सामने यह हलफनामा दिया गया. जिसे उन्हें रिकार्ड पर रखा और क्रूरता के आधार पर सिंह को तलाक देने के परिवार अदालत के फैसले के खिलाफ महिला की याचिका का निपटारा कर दिया. क्रूरता और अलग रहने को आधार बनाते हुए पूर्व क्रिकेटर अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए 2002 में परिवार अदालत चले गए थे. दोनों की 1990 में शादी हुई थी. उनके दो बच्चे हैं – एक बेटी और एक बेटा.

निचली अदालत के आदेश को दी चुनौती 

सिंह की अलग रह रही पत्नी मेली सिंह ने फैसले को चुनौती देते हुए दावा किया कि निचली अदालत का आदेश उनके बीच भेजे गए कुछ एसएमएस के गलत आकलन पर आधारित था. अदालत ने पूर्व के आदेश में उल्लेख किया था इसके अलावा दोनों के बीच वित्तीय मुद्दों पर भी सहमति नहीं बन पायी और इस कारण से मामला खींचता चला गया.

लेकिन अब मनिंदर सिंह और उनकी पत्नी मेली सिंह को इस विवाद से छुटकारा मिल गया है. 16 साल तक चले विवाद के बाद अब दोनों अपनी आपसी सहमति से तलाक लेकर अलग-अलग अपनी जिंदगी की शुरुआत कर सकेंगें.

The post इस पूर्व दिग्गज भारतीय खिलाड़ी का आपसी सहमति के बाद पत्नी से हुआ 1.75 लाख में समझौता appeared first on SportzWiki Hindi.