Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का बटलर को मिला इनाम, 18 महीने बाद अन्तर्राष्ट्रीय टीम में हुई वापसी

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सीमित ओवर की क्रिकेट के स्पेशलिस्ट विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर इंग्लैंड की वनडे और टी-20 क्रिकेट टीम के अहम सदस्य हैं ये तो हर कोई जानता है लेकिन जोस बटलर ने टेस्ट क्रिकेट में आगाज जरूरत किया, लेकिन प्रभाव छोड़ने में सफल नहीं हो सके। ऐसे में बटलर को सीमित ओवर की क्रिकेट का बल्लेबाज माना गया।

जोस बटलर की इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी

जोस बटलर सीमित ओवर की क्रिकेट के साथ ही अब टेस्ट क्रिकेट में भी वापसी करने में सफल रहे हैं। जोस बटलर को इंग्लैंड की टेस्ट क्रिकेट टीम में एक बार फिर से आश्चर्यजनक रूप से शामिल किया गया है। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के नए चयनकर्ता एड स्मिथ ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 मई को होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किया है।

इंग्लैंड के नए चयनकर्ता ने बटलर को टेस्ट टीम में चुना

इंग्लैंड के नए चयनकर्ता एड स्मिथ के अनुसार जोस बटलर इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे और उनकी आक्रमक बल्लेबाजी से टीम को फायदा होगा। ये निर्णय पिछली सर्दियों में बल्लेबाजी विफलता को देखते हुए लिया गया है।

बेयरस्टो ही करेंगे विकेटकीपिंग

वहीं माना जा रहा है कि जॉनी बेयरस्टो विकेटकीपिंग जारी रखेंगे। वो एक बेहतर विकेटकीपर हैं लेकिन परिस्थितियों को देखते हुए दोनों ही बल्लेबाजों को अल्डरनेट के तौर पर लिया जा सकता है।

बटलर ने आखिरी बार 18 महीनें पहले खेला था टेस्ट मैच

आपको ये भी बता दे कि जोस बटलर इंग्लैंड की टेस्ट टीम के लिए आखिरी बार 18 महीनों पहले भारत के खिलाफ उतरे थे। जोस बटलर ने अपने चार साल के टेस्ट करियर के दौरान 18 टेस्ट मैच खेले हैं, लेकिन वो उतना प्रभाव नहीं छोड़ सके जैसा वो वनडे और टी-20 क्रिकेट के फॉर्मेट में करते आ रहे हैं।

आईपीएल में जमकर बोल रहा है बटलर का बल्ला

जोस बटलर इन दिनों भारत में इंडियन प्रीमियर लीग की राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा हैं। जोस बटलर शुरूआती मैचों में तो कुछ खास कमाल नहीं कर सके लेकिन पिछले लगातार पांच मैचों से पचासा जड़ रहे हैं। जिसमें पिछले दो मैचों में उन्होंने नॉट आउट 95 और 94 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलायी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का बटलर को मिला इनाम, 18 महीने बाद अन्तर्राष्ट्रीय टीम में हुई वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.