भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने आज मंगलवार को अफगानिस्तान, आयरलैंड और इंग्लैंड से होने वाली सीरीजों के लिए भारतीय टीम का चयन कर दिया है.
भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने भारतीय सीनियर टीम के साथ भारतीय ए टीम का भी चयन कर लिया है. आपकों बता दे, कि भारतीय ए टीम को इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिन का टेस्ट मैच खेलना है.
भारतीय ए टीम को खेलना है चार दिन का टेस्ट मैच

इंडिया ए टीम को इंग्लैंड ए टीम के साथ 4 दिन का एक टेस्ट मैच खेलना है और इसके बाद इंडिया ए की टीम काउंटी टीमों से तीन दिन के दो और मैच खेलेगी. इन सभी मैचों के लिए आज भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने टीम का ऐलान कर दिया है.
इंडिया ए की टीम इस चार दिन के टेस्ट मैच के अलावा एक ट्राई सीरीज भी खेलेगी. जिसमें इंडिया ए, इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए की टीम शामिल होगी. भारतीय ए टीम का दौरा 22 जून से शुरू होगा.
करुण नायर को बनाया गया है इंडिया ए का कप्तान

आपकों बता दे, कि करुण नायर को इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है. करुण नायर के अलावा टीम में कई शानदार खिलाड़ी है. जो भारतीय टीम के लिए भविष्य में टेस्ट मैच खेलने की क्षमता रखते है.
इस प्रकार है भारत ए की टीम चार दिन के टेस्ट मैच के लिए
करुण नायर (कप्तान), आर समर्थ, मयंक अग्रवाल, एआर ईश्वरन, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, अंकित बावने, विजय शंकर, केएस भारत (विकेटकीपर), जयंत यादव, शाहबाज नादीम, अंकित राजपूत, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, राजनीश गुरबानी
India ‘A’ team for four-day matches in the U.K. announced
Karun (Capt), R. Samarth, Mayank Agarwal, AR Easwaran, Prithvi, H.Vihari, Ankit Bawne, Vijay Shankar, KS Bharat (wk), Jayant Yadav, Shahbaz Nadeem, Ankit Rajpoot, Md Siraj, Navdeep Saini, Rajneesh Gurbani
— BCCI (@BCCI) May 8, 2018
इस प्रकार है वनडे ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए की टीम
India ‘A’ team for One-Day Tri-series in the U.K. announced
Shreyas (Capt), Prithvi, Mayank Agarwal, Shubhman Gill, H. Vihari, Sanju Samson, Deepak Hooda, Rishabh Pant (wk), Vijay Shankar, K. Gowtham, Axar, Krunal, Prasidh Krishna, Deepak Chahar, Khaleel Ahmed, Shardul
— BCCI (@BCCI) May 8, 2018
The post इंग्लैंड ए दौरें के लिए इंडिया ए टीम का भी हुआ चयन, अंडर-19 के युवा खिलाड़ी को मिली टीम में जगह, 2 खिलाड़ियों को मिली कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.