भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं. कुछ ऐसे भी पुराने रिकॉर्ड हैं जो आज तक कोई खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है. क्रिकेट का क्रेज़ हर रोज़ बढ़ता ही जा रहा है. इसके हर मैच में कोई न कोई नया रिकॉर्ड बन ही जाता है. ऐसा ही एक रिकॉर्ड भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ के नाम भी दर्ज है.
द्रविड़ और गांगुली ने बनाया था ख़ास रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट के इन्ही दो दिग्गज बल्लेबाजों ने एक खास रिकॉर्ड बनाया था. बात 1999 की है जब इंग्लैंड में आईसीसी का वर्ल्डकप चल रहा था. टीम इंडिया की कप्तानी मोहम्मद अजहरुद्दीन के हाथों में थी. आज ही के दिन, यानि 26 मई को भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला होना था. टूर्नामेंट में टीम इंडिया इससे पहले दक्षिण अफ्रीका से हार चुकी थी, लेकिन उसने जिम्बाब्वे और केन्या को हरा भी दिया था. इसके बाद श्रीलंका से मुकाबला अहम था.
दोनों ने बनाया अपना सर्वश्रेष्ठ निजी स्कोर

इस मैच में सौरव गांगुली ने वनडे क्रिकेट का उस समय का सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड बनाया तो वहीं राहुल द्रविड़ ने भी शानदार 145 रन बनाए जो उस समय उनके वनडे करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर था. हालाकि द्रविड़ ने उसी साल भारत में आकर अपना रिकॉर्ड सुधारा और न्यूजीलैंड के खिलाफ 153 रन बनाए जो अंत तक उनका सर्वश्रेष्ठ निजी वनडे स्कोर रहा.
गांगुली और द्रविड़ ने की कमाल की साझेदारी

दोनों खिलाड़ियों की साझेदारी ने कमाल दिखाया. पहले 41वें ओवर में 250 रन, इसके बाद 45वें ओवर में ही दोनों ने टीम को स्कोर 300 पार करा दिया, जिसके अगले ओवर में ही राहुल रन आउट हो गए और दोनों के बीच सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड बना गया. उन्होंने 17 चौकों और एक छक्के की मदद से कुल 145 रन बनाए. उस समय तक गांगुली, राहुल से आगे निकल कर अपना स्कोर 150 पार कर चुके थे.
गांगुली ने तोड़ा कपिल देव का रिकॉर्ड

इसके बाद भारत के विकेट गिरते रहे लेकिन गांगुली रन बनाते रहे. अंत में आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर सौरव आउट हो गए लेकिन उन्होंने कपिल देव का 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ डाला. सौरव 183 रन बनाकर आउट हुए. हालाँकि सौरव, गैरी कर्स्टन के 188 रनों के रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाए थे, लेकिन वे भारत के सबसे ज्यादा निजी स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज जरूर बन गए.
The post 19 साल पहले आज ही के दिन सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने बनाया था ऐसा रिकॉर्ड जो आज तक नहीं तोड़ सका कोई भारतीय appeared first on SportzWiki Hindi.