दो साल बाद आईपीएल में वापसी करने वाली राजस्थान रॉयल किसी तरह प्ले ऑफ़ में जगह बनाने में कामयाब हो पायी. एक समय ऐसा लगा रहा था, कि वह प्ले ऑफ़ तक नही पहुंच पाएगी. राजस्थान ने दो सबसे महंगे खिलाड़ी बेन स्टोक्स और जयदेव उनादकट को खरीद कर अपनी टीम में शामिल किया. लेकिन ये दोनों ही प्लेयर अपनी प्रतिभा के मुताबिक प्रदर्शन नही कर पाए. इसके अलावा भी कुछ प्लेयर्स ने राजस्थान रॉयल्स को निराश किया है. ऐसे में इन पांच खिलाड़ियों को टीम अगले सीजन में बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
5. स्टुअर्ट बिन्नी

स्टुअर्ट बिन्नी इस आईपीएल सीजन में पूरी तरह से आउट ऑफ़ फॉर्म में नज़र आए. ऑल राउंडर के तौर पर टीम में शामिल बिन्नी बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही फ्लॉप रहे. उन्होंने छ मैच खेले हैं. जिसमें सिर्फ 44 रन बनाए. जबकि गेंदबाजी में वह एक भी विकेट लेने में सफल नही हो पाए.
4. हेनरिक क्लासेन

साउथ अफ्रिका के हेनरिक क्लासेन को ज्यादा मौके नही मिले. उन्होंने तीन मैच खेले जिसमें 39 रन बनाए हैं. इस दौरान हेनरिक का स्ट्राइक रेट 134.48 रहा. जब टीम के खिलाड़ी रन नही बना रहे थे, तो ऐसे में हेनरिक से उम्मीद थी, कि वह रन बनाएंगे, लेकिन वह ऐसा करने में फेल हुए हैं. इसलिए अगली बार राजस्थान उन्हें बाहर कर सकती है.
3. अनुरीत सिंह

गेंदबाज अनुरीत सिंह ने भी तीन मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने चार ओवर किए जिसमें एक विकेट मिला. जबकि उनकी इकॉनमी 10.50 रही है. राजस्थान रॉयल्स अगले सीजन में अनुरीत को बाहर कर सकती है.
2. जयदेव उनादकट

आईपीएल 2018 के ऑक्शन के दौरान दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा निराश किया है. जो उम्मीद राजस्थान ने उनादकट से की थी उस पर वह खरा नही उतरे हैं. उनादकट ने 14 मैचों में 9.37 की इकॉनमी से रन देकर 11 विकेट लिए हैं. ऐसे में राजस्थान रॉयल्स अगले सीजन में उनादकट को अपने साथ नही रखना चाहेगी.
1. बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा महंगे बिकने वाले खिलाड़ी हैं, लेकिन इसके मुताबिक उन्होंने प्रदर्शन नही किया है. ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 13 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने सिर्फ 196 रन बनाए हैं. जबकि महज 8 विकेट लिए हैं. इसलिए सुपर फ्लॉप साबित हुए बेन स्टोक्स को राजस्थान बाहर का रास्ता दिखा सकती है.
The post इन पांच खिलाड़ियों को अगले सीजन राजस्थान रॉयल दिखा सकती है बाहर का रास्ता, नंबर-1 पर हैरान करने वाला नाम appeared first on SportzWiki Hindi.