दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेले गए 52वें मुकाबले में चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा और दिल्ली ने 34 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस हार के साथ एमएस धोनी की टीम नंबर 1 का ख़िताब भी खो चुकी है और दिल्ली को जीत के बाद भी प्ले ऑफ़ से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. लेकिन इस मुकाबले में चेन्नई ने भले ही हार का सामना किया लेकिन धोनी ने अपने नाम एक दिल्चास्प रिकॉर्ड दर्ज किया.
जी हां इस बात को सुनकर आपको थोड़ा हैरानी हो रही होगी की कैसे हार के बाद भी मात्र 10 रन के साथ ही एक दिलचस्प रिकॉर्ड बनाया है.

एमएस धोनी आईपीएल सीजन 11 में एक बार फिर अपना जबरदस्त अंदाज दिखा रहे हैं और अपनी टीम चेन्नई को आईपीएल की ट्रोफी के बेहद करीब लेकर पहुंचे हैं. तो वहीं कल दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान में खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को हराकर शनदार जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत से उनको कोई फायदा नहीं पहुंचा. तो वहीं एमएस धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई को 34 रनों से हार मिली और वह नंबर 2 पर ही बने रहे. लेकिन इस हार के बावजूद भी धोनी ने अपने नाम एक दिलचस्प रिकॉर्ड बना लिया है.

दरअसल इस मुकाबले में एमएस धोनी के बल्ले से मात्र 17 रन ही निकले लेकिन इसके बाद भी उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. धोनी ने जब अपने 10 रन पूरे किये उसके साथ ही वह दुनिया के 18वें और भारत के 5वें ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिनके 6000 रन पूरे हो गए हैं.
जी हां धोनी 6 हजार रन बनाने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जिनसे आगे सुरेश रैना, विराट कोहली, रोहित शर्मा और गौतम गंभीर का नाम शामिल है.
टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 खिलाड़ियों के नाम :
सुरेश रैना : 7707
विराट कोहली :7621
रोहित शर्मा : 7303
गौतम गंभीर : 6402
एमएस धोनी :6007
The post दिल्ली से हार के साथ नंबर 1 का खोया ताज, लेकिन एमएस धोनी ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड… appeared first on SportzWiki Hindi.