आईपीएल के 11 वें सीजन का पहला प्ले ऑफ़ मैच मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच यह एक रोमांचक मैच हुआ. जिसमें चेन्नई ने अंतिम ओवर में दो विकेट से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनायी.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये जीत आसान नही रही. सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा दिए गए 140 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई के कई बड़े बल्लेबाज जल्द ही आउट होकर डग आउट पहुंच चुके थे, लेकिन फाफ डु प्लेसिस की शानदार पारी की बदौलत चेन्नई ने जीत दर्ज की. इसी दौरान इस रोमांचक भरे मुकाबले में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बन गया.
नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हो रहे मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग हॉटस्टार और अकामाई का इस्तेमाल कर रहे थे. इस दौरान टेक्नोलॉजी के रियल टाइम व्यूअर्स की संख्या 8.26 मिलियन(82 लाख 60 हजार) हो गयी थी. जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इस बात की जानकारी अकामाई के सीईओ और को – फाउंडर टॉम लीटन ने ट्वीट कर दी है.

टॉम ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया
”कल रात वीडियो के लिए नया वैश्विक बेंचमार्क स्थापित किया. वीवो आईपीएल के लिए कल हॉटस्टार और अकामाई टेक्नोलॉजी के रियल टाइम व्यूअर्स की संख्या 8.26 मिलियन हो गयी थी. ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए ये एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इन दर्शकों में से 97 प्ररतिशत दर्शक मोबाइल पर मैच देख रहे थे. नई दुनिया में आपका स्वागत है. यह वीडियो के बिलियंस यूजर्स का भविष्य है”
A new global benchmark was established for video last night: @hotstartweets & @Akamai reached 8.26M concurrent viewers for #VivoIPL2018. A #worldrecord for online streaming! With 97% of viewers on mobile devices. Welcome to the new world. This is the future of video for billions. pic.twitter.com/5R1ShYRFNp
— Tom Leighton (@TomLeightonAKAM) May 23, 2018
बता दें इस मैच में फाफ डु प्लेसिस ने 42 गेंदों पर 67 रनों की नाबाद पारी खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलायी थी. जबकि शार्दुल ठाकुर ने कैमिओ का रोल निभाते हुए छोटी मगर शानदार खेली थी. जिससे चेन्नई की जीत सुनिश्चित हो पायी.
The post चेन्नई और हैदराबाद के बीच हुए पहले प्ले ऑफ़ मैच में बना ये विश्व रिकॉर्ड, 1 मिनट में इतने करोड़ लोग देख रहे थे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.