Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2 में से सिर्फ 1 मैच जीतकर ही 12 अंको के साथ प्ले ऑफ में पहुंच जायेगी विराट की आरसीबी

आरसीबी की टीम ने मंगलवार को अपना शानदार खेल दिखाते हुए किंग्स इलेवन पंजाब की टीम को 10 विकेट से एक करारी शिकस्त दी थी और अपने प्लेऑफ़ में पहुंचने की उम्मीदों को भी जिन्दा रखा था.

अगर आप आरसीबी के प्रशंसक है, तो आपकों यह बात जानकर काफी खुशी होगी, कि आरसीबी की टीम सिर्फ एक मैच और जीतकर प्लेऑफ़ में पहुंच सकती है.

आरसीबी के बचे हुए है दो मैच 

सबसे पहले आपकों बता दे, कि आरसीबी की टीम के दो मैच और बचे हुए है. 17 मई को आरसीबी की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से खेलना है और 19 मई को आरसीबी की टीम को राजस्थान रॉयल की टीम से खेलना है.

सिर्फ राजस्थान के खिलाफ जीत से मिल सकता है प्लेऑफ़ का टिकट 

अगर आरसीबी की टीम राजस्थान रॉयल की टीम को 19 मई को एक बड़े अंतर से हरा देती है, तो उसे प्लेऑफ़ का टिकट मिल सकता है. हालाँकि, आरसीबी की टीम को इस जीत के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा.

इस समीकरण से मिलेगी 12 अंको से जगह 

16 मई को मुंबई और पंजाब का मैच खेला जाना है. इसमें आरसीबी को दुआ करनी होगी, कि मुंबई इंडियंस की टीम जीते.

इसके बाद 17 मई को आरसीबी की टीम सनराइजर्स से हार भी जाती है, तो उसके पास प्लेऑफ़ में पहुंचने का मौका होगा. सिर्फ 19 मई को उसे राजस्थान को एक बड़े अंतर से हराना होगा.

20 मई को आरसीबी को दुआ करनी होगी, कि दिल्ली डेयरडेविल्स के टीम बड़े अंतर से मुंबई इंडियंस को हरा दे और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम किंग्स इलेवन पंजाब को बड़े अंतर से हरा दे.

अगर यह सभी समीकरण आरसीबी के पक्ष में गये, तो आरसीबी के साथ-साथ मुंबई इंडियंस, किंग्स इलेवन पंजाब, राजस्थान रॉयल सभी के 12 अंक हो जायेंगे और आरसीबी की टीम के पास नेट-रन रेट के साहारे प्लेइंग इलेवन में पहुंचने का एक सुनहरा मौका होगा.

इन मैच पर करेगा निर्भर           आरसीबी को चाहिए ये नतीजे     टीमों के कुल हो जायेंगे इतने पॉइंट्स 

पंजाब बनाम मुंबई                             मुंबई जीते                               आरसीबी-12

आरसीबी बनाम राजस्थान                      आरसीबी जीते                              मुंबई-12

दिल्ली बनाम मुंबई                            दिल्ली जीते                               राजस्थान-12

चेन्नई बनाम पंजाब                            चेन्नई जीते                                 पंजाब-12

नोट- वैसे आपकों बता दे, कि आरसीबी का एक मैच और सनराइजर्स के साथ है. आरसीबी उसे हार भी जाती है, तो उसके पास इस समीकरण के जरिये प्लेऑफ़ में पहुंचने का मौका होगा. सिर्फ उसे अपने नेट रन-रेट का ध्यान देना होगा.

इस समीकरण के साथ आरसीबी की टीम सिर्फ 12 अंको के साथ चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकता नाईट राइडर्स के साथ प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई कर जायेगी. 

The post 2 में से सिर्फ 1 मैच जीतकर ही 12 अंको के साथ प्ले ऑफ में पहुंच जायेगी विराट की आरसीबी appeared first on SportzWiki Hindi.