कुआलालम्पुर: मलेशिया के दो बैडमिंटन खिलाड़ियों पर भ्रष्टाचार और मैच फिक्सिंग का दोषी पाये जाने के बाद क्रमश: 20 और 15 साल का प्रतिबंध लगाया गया है। विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने कहा कि पूर्व विश्व चैंपियन 25 वर्षीय जुल्फादली जुल्किफली को 20 साल के लिये प्रतिबंधित किया गया है और उस पर 25 हजार डालर का जुर्माना भी लगाया गया है। उसके अलावा 31 वर्षीय तान चुन सीयांग पर 15 साल का प्रतिबंध और 15 हजार डालर का जुर्माना लगाया गया है। संस्था के बयान के अनुसार इन दोनों को ‘‘सट्टेबाजी, जुआ और अनियमित मैच परिणाम’’ से संबंधित बीडब्ल्यूएफ आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
मैच फिक्सिंग के लिये मलेशियाई बैडमिंटन खिलाड़ियों पर 20 और 15 साल का प्रतिबंध