Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड टी-20 के लिए टीम इंडिया का हुआ चयन, लेकिन इस खिलाड़ी का नाम न होने पर भड़के प्रसंशक

आईपीएल के बाद इंग्लैंड टी-20 सीरीज और आयरलैंड टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन हो गया है। बीसीसीआई ने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है।

इंग्लैंड टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम उनके साथ 3 टी-20 मैच खेलेगी। इस टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में विराट कोहली (कप्तान), शिखद धवन, रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, एम एस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंग्टन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, सिद्धार्थ कौल, उमेश यादव को शामिल किया गया है।

 

इसके अलावा आयलरैंड से होने वाली दो मैच की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन हुआ हैं। इस टीम में भी उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिली है जिन्हें इंग्लैंड के टी-20 दौरे के लिए मिली है।

देखिए ट्विटर की प्रतिक्रियाएं:-

मनीष पांडे क्यों रायडु क्यों नहीं…?

Related image

इन सभी ट्विटर प्रतिक्रियाओं में ज्यादातर एक ही बात नजर आएगी कि इस टीम में मनीष पांडे को जगह दी गई लेकिन अंबाती रायडु को क्यों नहीं दी गई। लोग ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अंबाती रायडु ने इस सीजन के लिए काफी शानदार बल्लेबाजी की है। इस वक्त आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाकर ओरेंज कैप होल्डर भी हैं। वहीं मनीष पांडे ने अभी तक एक भी मैच में कोई बढ़िया पारी नहीं खेली है। ऐसे में उनके चयन से ज्यादा सवाल रायडु के चयन ना होने पर उठ रहे हैं।

The post इंग्लैंड टी-20 के लिए टीम इंडिया का हुआ चयन, लेकिन इस खिलाड़ी का नाम न होने पर भड़के प्रसंशक appeared first on SportzWiki Hindi.