टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया में छाए रहते हैं। हर छोटे बड़े मुद्दे में सहवाग अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं। कभी किसी गरीब असहाय की मदद करना हो या फिर कोई सामाजिक मुद्दों से जुड़ी चीच हो। हर मुद्दे पर सहवाग बेहद एक्टिव रहते हैं।
लेकिन इस बार जिस वजह से वो सोशल मीडिया में छाए हैं उसकी वजह कुछ खास है। अगर अंत तक इस खबर को आप भी पढ़ोंगे तो हंसी आने से नहीं रोक पाओंगे। वीरेंद्र सहवाग इस वक्त अपने एक ट्वीट को लेकर चर्चा में हैं। आइए एक नजर डालते हैं सहवाग के इस ट्वीट पर…
सहवाग ने किया एक दिलचस्प ट्वीट

सोशल मीडिया में बेहद सक्रिय रहने वाले सहवाग ने पिछले दिनों एक रोमांचक ट्वीट किया है। सहवाग के इस ट्वीट पर अब लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सहवाग ने एक वेडिंग पिक शेयर करते हुए महिला के पति को तीसरी बार शादी न करने की सलाह दे रहे हैं।
ट्वीट करते हुए सहवाग ने लिखा कि,‘अनइंस्टाल वर्जन 13 और इंस्टाल वर्जन 14, पत्नी को इस तरह अपग्रेड करना जैसे आप फोन अपग्रेड कर रहे हों। एमामुएल प्लीज आप ये हर साल मत करिएगा, वर्जन 15 नहीं प्लीज।’
इसके बाद सहवाग का ट्वीट देखते देखते वायरल हो गया और तमाम लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी।
कौन हैं ये शख्स जिसे सहवाग ने किया ट्वीट

अब आपके मन में भी यह जिज्ञासा होगी कि आखिर ये शख्स कौन हैं जिसे सहवाग ने ट्वीट किया है। और इसके साथ दिखने वाली खूबसूरत औरते हैं कौन हैं इनका क्या संबंध है।
आपको बता दें कि जो शख्स दिनों खूब वायरल हो रहा है उसका नाम है एमानुएल एमेनाइक । ये मूल रूप से नाइजीरिया का रहने वाला है। ये अपनी शादी की वजह से इन दिनों सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर है। सहवाग के ट्वीट पर लोग फनी कमेंट्स कर रहे हैं।
एमानुएल एमेनाइक ने हाल ही में साल 2013 की मिस नाइजीरिया से तलाक लेकर 2014 मिस नाइजीरिया से शादी रचाई है। इसके बाद लोगों ने इस शख्स को निशाने में ले रखा है।
Unistall version 13, install version 14. Upgrading wife like phone. Emmanuel please don’t be annual. No version 15 please. pic.twitter.com/YHopoxLOlb
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 30, 2018
लोगो ने लिया निशाने पर

नाइजीरिया मूल के रहने वाले एमानुएल एमेनाइक को इन दिनों भारत में सोशल मीडिया यूजर्स जमकर निशाने में लिए हुए हैं। सहवाग के ट्वीट पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
विवेक जोशी नाम के एक यूजर्स लिखते हैं कि,शादी नहीं हुई जैसे कि IPL की Franchise हो गई हर साल बदल रहे हैं।
शादी नहीं हुई जैसे कि IPL की Franchise हो गई हर साल बदल रहे हैं
— VIVEK JOSHI (@VIVEKJO97547469) May 30, 2018
So we can predict what happens next year.
Miss 2015, be ready.— Venkata Ravi (@VenkataRavi_N) May 31, 2018
— Mili Rajpootani
(@milisilichilli) May 30, 2018
The post इस शख्स की शादी देख क्यों भड़क गए वीरेंद्र सहवाग, कहा प्लीज 2015 मत करना appeared first on SportzWiki Hindi.

(@milisilichilli)