Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2018: अब तक खेले गए 30 मुकाबलों में पॉइंट टेबल पर ये है टॉप फाइव टीमें

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमीयर लीग-2018 को शुरू हुए अभी करीब एक माह गुजरने वाला है। अभी तक खेले गए 30 मुकाबलों में हमने कई उल्ट फेर भी देखी है। इन 30 मुकाबलो में कई मुकाबले ऐसे रहे जिन में या तो टीम की एक तरफा जीत हुई है या फिर टीम को जीनते के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। आईपीएल में इस बार हमने लो स्कोर में भी टीमों को जीतते हुए देखा है। वैसे देखा जाए आईपीएल को तो इसे सिर्फ बल्लेबाजों का गेम कहा जाता है, लेकिन सनराईजर्स हैदराबाद के सहित अन्य टीमों के गेंदबाजों ने इस लिमिटेड फॉर्मेंट में अपनी गेंदबाजी से सबको चौका दिया है।

क्या रोहित शर्मा को ;विराट चुनौती दे पाएंगे कोहली!

अभी आईपीएल में शामिल कोलकाता नाइट राइडर्स सनराइजर्स हैदराबाद, किंग्स इलेवन पंजाब, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स ये आठ टीमें खेल रही है। ये सभी टीमों का आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम करना बस ये ही सपना है। इसके लिए सारी टीमें शानदार मेहनत कर रही है। लेकिन ये बात तो सभी जानते हैं कि इन आठ टीमों में से सिर्फ एक टीम ही खुशकिस्मत होगी जो इस आईपीएल सीजन 11 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

कलयुगी मां ने अपनी बेटी को सौंपा इन हाथों में और हर माह लेती रही 40 हजार रुपए!

अगर बात करें टॉप पांच टीमों की जिन्होंने अब तक खेले गए मैचों में जीत दर्ज की है तो उसमें सबसे पहले नाम आता है दो साल के निलंबन के बाद आईपीएल सीजन 11 में वापसी कर रही महेन्द्र सिंह धोनी वाली चैन्नई सुपर किंग्स की। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने कप्तानी और बल्लेबाजी से ये साबित कर दिया कि टीम 2 साल बाद भी इस टूर्नामेंट में एक विजेता के तौर पर भाग ले रही है। चेन्नई के पास भरपूर अनुभव है जिसके कारण टीम ने अब तक खेले गए आठ मुकाबलों में से 6 मैचों में शानदार जीत दर्ज की है और पॉइंट टेबल पर 12 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है।

गोवा में इस तरह रोमांटिक मूड में नजर आ रहे बिपाश और करण

पॉइंट टेबल में दूसरे पायदान पर सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 10 अंकों के साथ बनी हुई है। कप्तान केन विलियमसन की कप्तानी ने इस टूर्नामेंट की शुरूआत बहुत ही अच्छी की थी और अपने शुरू के तीनों मुकाबले जीते थे। हालांकि उसके बाद टीम थोड़ी डगमगाई थी लेकिन कप्तान और उनके गेंदबाजों ने दिखा दिया कि टीम लो स्कोर में भी मैच जीत सकती है।

आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा ऐसा नियम, जानिएं क्या है पूरा मामला

तीसरे नंबर की जो टॉप टीम है वह है रविचन्द्र अश्विन की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब। अश्विन की कप्तानी वाली टीम पंजाब ने इस बार शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पॉइंट टेबल पर 10 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। पंजाब की टीम ने अब तक खेले 7 मैचों में से पांच मैचों में जीत दर्ज की है जबकि उन्हे दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं पांचवे नंबर पर कॉलकाता नाइट राइडर्स की टीम काबिज है। दिनेश कार्तिक की कप्तानी में हालांकि टीम का प्रदर्शन ऊपर-नीचे हुआ है लेकिन इसके बाद भी टीम ने चार मैच जीते है और पॉइंट टेबल पर 8 अंकों के साथ पांचवे नंबर पर बनी हुई है।

वहीं इसके बाद 6, 7, 8 नंबर पर क्रमश: राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और सबसे आखरी पायदान पर दिल्ली डेयरडेविल्स मौजूद है। वैसे बात की जाए आईपीएल सीजन 11 की तो अभी सिर्फ इस टूर्नामेंट की शुरूआत ही हुई है। अभी तो इस टूर्नामेंट को काफी लंबा समय गुजारना है। जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा पॉइंट टेबल में कई ओर बदलाव भी देखने को मिलेंगे। अब ये तो आने वाला समय ही बताएगा कि आईपीएल 2018 की ट्रॉफी किस टीम के नमा होगी।