Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 IPL : धोनी ने 11वें सीजन में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, चौंक जाओगे जानकर  

इंटरनेट डेस्क: महेन्द्र सिंह धोनी दुनिया के बेस्ट फीनिशर है। धोनी ने कई मैचों में छक्का लगाकर टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान धोनी इस समय आईपीएल के 11वें सत्र में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आ रहे है।

Post Image

महेन्द्र सिंह धोनी का बल्ला आईपीएल के 11वें सीजन में जमकर आग उगल रहा है। धोनी ने इस सीजन में अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है।

Post Image

महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के इस सत्र में टी20 में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गए है। धोनी ने 291 टी20 मैचों में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा 144 कैच लपकने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। धोनी से पहले ये रिकॉर्ड कुमार संगकारा के नाम दर्ज था।

Post Image

महेन्द्र सिंह धोनी ने आईपीएल के 11वें सीजन में अभी तक 15 मैच खेले है। धोनी ने इस दौरान इस सीजन में 455 रन बनाने में सफल हुए है। धोनी का इस सीजन में 79 रन नाबाद सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।



Herald